दुनिया

Trump Attacker Video: हाथ में बंदूक और तेज रफ्तार... वीडियो में देखिए कैसे हमलावर ने दिया हमले को अंजाम

Trump Shooter Video: आज ट्रंप पर जिस शख्स ने हमला किया है, उस हमले का वीडियो भी सामने आ गया है। वीडियो में दिख रहा है कि हमलावर ने कैसे ट्रंप पर हमले को अंजाम दिया है।

Image

ट्रंप के हमलावलर का वीडियो

Trump Shooter Video: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हमलावर का वीडिया सामने आ गया है। खुद ट्रंप ने इस वीडियो को जारी किया है। ट्रंप की ओर से जारी किए गए इस वीडियो में दिख रहा है कि हमलावर हाथ में बंदूक लिए, तेजी से आ रहा है। वो पलक झपकते ही सुरक्षा दस्ते में तैनात एक टीम को क्रॉस कर जाता है।

हमालवर को लेकर ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रंप ने इस वीडियो को ट्वीट कर कहा- "एक व्यक्ति कई हथियारों से लैस होकर सुरक्षा चौकी पर हमला करने के लिए दौड़ा, और उसे सीक्रेट सर्विस के कुछ बेहद बहादुर सदस्यों ने काबू में कर लिया।"

हमले पर क्या बोले ट्रंप?

घटना के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमले में एक सुरक्षा अधिकारी घायल हुआ, लेकिन उसकी जान बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचा ली। “वह अब ठीक है, मैंने उससे बात की है,” ट्रंप ने कहा। ट्रंप ने United States Secret Service और अन्य कानून-प्रवर्तन एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की और कहा कि हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम को दोबारा शुरू करने का फैसला सुरक्षा एजेंसियां लेंगी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि “डीसी में यह एक असामान्य शाम रही। सुरक्षा एजेंसियों ने शानदार और बहादुरी से काम किया। मैंने सुझाव दिया है कि कार्यक्रम जारी रखा जाए, लेकिन अंतिम निर्णय कानून-प्रवर्तन एजेंसियां ही लेंगी।”

आज हुआ है ट्रंप पर हमला?

घटना के दौरान मौजूद एएनआई की रिपोर्टर रीना भारद्वाज ने बताया कि शुरुआत में तेज आवाज को लोग बर्तनों के गिरने की आवाज समझ रहे थे, लेकिन कुछ ही सेकंड में स्थिति स्पष्ट हो गई और लोग टेबलों के नीचे छिपने लगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंट हथियारों के साथ मंच पर पहुंच गए और राष्ट्रपति समेत उनके कैबिनेट सदस्यों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। शनिवार शाम Washington Hilton में हुई इस घटना के बाद भारी अफरातफरी मच गई थी। गोली चलने की खबर के बीच राष्ट्रपति ट्रंप, फर्स्ट लेडी Melania Trump और उपराष्ट्रपति JD Vance को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article