Trump Assassination Attempt Shooter First Photo: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आज जिसने हमला किया है, उसकी पूरी पहचान हो गई है। ट्रंप के हमलावर की पहली फोटो भी सामने आ चुकी है। ट्रंप ने खुद अपने हमलावर का फोटो अपने सोशल मीडिया पर जारी किया है।
ट्रंप पर हमला किसने किया?
डोनाल्ड ट्रंप पर आज जिस शख्स ने हमला किया है, उसका नाम कोल टॉमस एलन है।
ट्रंप पर पर हमला करने वाला कहां का है?
ट्रंप की हत्या के प्रयास का आरोपी कथित तौर पर कैलिफोर्निया निवासी है और उसकी उम्र 31 साल बताई जा रही है।
किस पार्टी का सदस्य है ट्रंप का हमलावर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रंप का हमलावर पंजीकृत डेमोक्रेट है। हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
अब कहां है ट्रंप पर हमला करने वाला शख्स?
ट्रंप पर आज जिस शख्स ने हमला किया है, वो कोल टॉमस एलन इस समय एफबीआई की हिरासत में है। उसे हमले के समय ही पकड़ लिया गया था।
ट्रंप के हमलावर के पास कौन सी बंदूक थी?
व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई गोलीबारी के संदिग्ध के पास एक शॉटगन और एक हैंडगन थी।
एक नजर में ट्रंप पर हमले की कहानी?
डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका के अन्य शीर्ष नेताओं को शनिवार रात एक अनिर्दिष्ट खतरे के बाद White House Correspondents' Dinner से सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के बाद United States Secret Service और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत बैंक्वेट हॉल में पहुंच गईं और ट्रंप को वहां से सुरक्षित निकाला। इसके बाद हमलावर पकड़ा गया। ट्रंप ने इस घटना के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि जब गोली चलने की आवाजें आईं, तो शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद कोई ट्रे गिर गई है, क्योंकि आवाज उन्हें काफी दूर से आती हुई लगी। हालांकि उन्होंने कहा कि फर्स्ट लेडी Melania Trump तुरंत समझ गई थीं कि यह गोलीबारी है। ट्रंप के मुताबिक, “मुझे लगता है कि उन्हें तुरंत पता चल गया था कि क्या हुआ है।” उन्होंने याद करते हुए कहा कि उनकी पत्नी ने उनसे कहा, “यह ठीक आवाज नहीं है।” राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि हमलावर का मकसद अभी साफ नहीं है, लेकिन उनके अनुसार वह व्यक्ति “नीचे गिरने के बाद भी काफी खतरनाक नजर आ रहा था।”
