दुनिया

White House Dinner Shooting: जैसे ही चली गोली, ट्रंप को सीक्रेट सर्विस ने किया Duck और बचा ली जान, देखिए वीडियो

Washington Hilton Hotel Shooting: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन स्थित हिलटन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के वार्षिक डिनर के दौरान फायरिंग की आवाजों से हड़कंप मच गया। कार्यक्रम में करीब 2600 लोग मौजूद थे, जिनमें पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप, मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी शामिल थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक 5 से 8 राउंड फायरिंग जैसी आवाजें सुनाई दीं, जिसके बाद पूरे हॉल में भगदड़ मच गई। कई मेहमान अपनी जान बचाने के लिए टेबल के नीचे छिप गए, जबकि होटल स्टाफ और वेटर्स बाहर की ओर भागते नजर आए।

Image

वॉशिंगटन के मशहूर हिल्टन होटल में शनिवार रात चली ताबड़तोड़ गोलियां। ANI

Photo : ANI

Washington Hilton Hotel Shooting: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के मशहूर हिल्टन होटल में शनिवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के वार्षिक रात्रिभोज के दौरान अचानक गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं। इस घटना की कई वीडियो सामने आ चुकी हैं।

एक वीडियो में देखा जा सकता है कि होटल में ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी भी मौजूद थे। फायरिंग के बाद सुरक्षा बलों ने तुरंत ट्रंप को मेज के नीचे छुपाया और किसी तरह वहां से सुरक्षित निकाल लिया।

बता दें कि हिल्टन होटल में 'व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर' होने वाला था। इस दौरान होटल में 2600 से ज्यादा लोग मौजूद थे। होटल से कुछ वीडियो सामने आए हैं जिनमें फायरिंग की आवाज सुनी जा सकती है। इस घटना के बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई। हमलावर को पुलिस ने दबोच लिया है। जानकारी के मुताबिक, फायरिंग की आवाज डिनर हॉल के ठीक ऊपर वाले कमरे से आई थी।

टेबल के नीचे छिप गए मेहमान

वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रंप किसी व्यक्ति से बात कर रहे है। अचानक बर्तन के गिरने की आवाज आने लगी। इसी बीच मेलानिया ट्रंप भीड़ में कुछ देखकर परेशान नजर आ रही थीं। जैसे ही फायरिंग की आवाज आई, हॉल में मौजूद करीब मेहमानों में भगदड़ मच गई। कई लोगों अपनी जान बचाने के लिए टेबल के नीचे छिप गए. वहीं, होटल के कर्मचारी और वेटर्स बाहर की ओर भागते दिखे।

5 से 8 राउंड चली गोलियां

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने 5 से 8 राउंड फायरिंग जैसी आवाजें सुनीं। जैसे ही यह सूचना फैली, पूरे बैंक्वेट हॉल में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। समाचार एजेंसी, एएफपी के अनुसार, कैबिनेट के एक सदस्य ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान गोलियां चलीं, हालांकि किसी के घायल होने की खबर नहीं है। सीक्रेट सर्विस का हवाला देते हुए आगे बताया गया कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article