दुनिया

420 ड्रोन और 39 मिसाइलें... रूस ने रातभर यूक्रेन पर बरपाया कहर; रिहायशी इलाकों को भी नहीं छोड़ा! दर्जनों घायल

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस पर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया।

Image

रूस-यूक्रेन के बीच थम नहीं रहा युद्ध

Photo : AP

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देश एक-दूसरे के खिलाफ रणनीतिक बढ़त हासिल करने के उद्देश्य से हमले कर रहे हैं। हाल ही में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस पर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। जेलेंस्की ने आरोप लगाए कि रूस ने रातभर की बमबारी में 420 ड्रोन और 39 मिसाइलें दागीं, जिनमें 11 बैलिस्टिक मिसाइलें शामिल थीं।

जिनेवा वार्ता से पहले बड़ा हमला

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, जेलेंस्की ने कहा कि जिनेवा में अमेरिका के साथ होने वाली बातचीत से पहले रूस ने यूक्रेन पर बड़ा हवाई हमला किया। जेलेंस्की के मुताबिक, रूस ने रातभर में 420 ड्रोन और 39 मिसाइलें दागीं, जिनमें 11 बैलिस्टिक मिसाइलें शामिल थीं। इस दौरान, रूस ने यूक्रेन के आठ क्षेत्रों में स्थित अहम बुनियादी ढांचों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया।

अधिकारियों ने बताया कि हमले में बच्चों सहित कई दर्जनों लोग घायल हुए हैं। हालांकि, तत्काल घायलों की स्पष्ट संख्या नहीं बताई गई।

जेलेंस्की ने ट्रंप से की बात

जेलेंस्की ने बुधवार देर रात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। जेलेंस्की ने बताया कि उन्होंने ट्रंप से बात की और शांति वार्ता के प्रयासों और सक्रिय भूमिका के उनका आभार जताया।

जिनेवा में हो रही वार्ता

अमेरिका की मध्यस्थता में जिनेवा में मॉस्को और कीव के बीच बातचीत जारी है, लेकिन यूक्रेनी इलाके के भविष्य के मुद्दे पर गतिरोध बना हुआ है, जिस पर रूस अपना दावा करता है। बकौल रिपोर्ट, जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ आमने-सामने शिखर वार्ता की मांग की।

जेलेंस्की के मुताबिक, गुरुवार को अमेरिकी और यूक्रेनी राजदूतों के बीच बातचीत में कीव के लिए युद्ध के बाद के संभावित रिकवरी प्लान की डिटेल्स पर बातचीत होनी थी और मॉस्को के अधिकारियों के साथ होने वाली तीन-तरफ बैठक की तैयारियों पर चर्चा होनी था, जो संभवत: अगले हफ्ते हो सकती है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article