दुनिया

भगोड़े नीरव मोदी को लगा बड़ा झटका, लंदन कोर्ट ने जमानत याचिका की रद्द

Nirav Modi Bail Application: भगोड़े नीरव मोदी को बड़ा झटका लगा है। लंदन कोर्ट ने नीरव मोदी की जमानत याचिका को एक बार फिर से खारिज कर दिया है। हीरा कारोबारी नीरव मोदी 19 मार्च 2019 से ब्रिटेन की जेल में बंद है।

Image

हीरा कारोबारी नीरव मोदी (फाइल फोटो)

Nirav Modi Bail Application: भगोड़े नीरव मोदी को बड़ा झटका लगा है। लंदन कोर्ट ने नीरव मोदी की जमानत याचिका को एक बार फिर से खारिज कर दिया है। हीरा कारोबारी नीरव मोदी 19 मार्च 2019 से ब्रिटेन की जेल में बंद है।

क्या है पूरा मामला?

समाचार एजेंसी एएनआई ने सीबीआई के हवाले से नीरव मोदी की जमानत याचिका रद्द होने की जानकारी दी। सीबीआई ने बताया कि नीरव मोदी की ओर से दायर की गई नई जमानत याचिका को आज लंदन के किंग्स बेंच डिवीजन के हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया। क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस के अधिवक्ता ने जमानत की दलीलों का कड़ा विरोध किया जिनकी सीबीआई की टीम ने मदद की, जो इसी के चलते लंदन गई थी।

नीरव मोदी 19 मार्च 2019 से ब्रिटेन की जेल में बंद है। गौरतलब है कि नीरव मोदी एक फरार आर्थिक अपराधी है, जो पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के 6498.20 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में भारत में वांछित है। भारत सरकार के पक्ष में यूके की हाई कोर्ट ने पहले ही उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। जेल में बंद नीरव मोदी ने 10वीं बार जमानत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन सीबीआई की कोशिशों की बदौलत उसकी याचिका खारिज हो गई।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article