KBC Question Amitabh Bachchan asked question related to mahatma gandhi: कौन बनेगा करोड़पति का 18वां सीजन शुरू हो चुका है और हाल ही में हॉट सीट पर बैठे थे। उनके जाने के बाद अमिताभ बच्चन के शो ' कौन बनेगा करोड़पति 18 ' के हालिया एपिसोड में जूडो खिलाड़ी अस्मिता डे, शॉट पुट पैरा-एथलीट शर्मिला धनखड़, बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन और पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार शामिल हुए। इस खास एपिसोड में चारों एथलीट हॉट सीट पर बैठे। लवलीना और झंडू ने गेम का पहला हाफ खेला, जबकि अस्मिता और शर्मिला ने दूसरा हाफ खेला।
क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के 18वें सीजन में कंटेस्टेंट महात्मा गांधी से जुड़े एक सवाल पर फंस गई। क्या आप इस आसान से सवाल का जवाब दे पाएंगे। दरअसल उनसे पूछा गया – 1887 में महात्मा गांधी ने किस यूनिवर्सिटी से अपनी मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की थी? ऑप्शन थे – इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ बॉम्बे, पंजाब यूनिवर्सिटी।
₹12,50,000 के सवाल तक पहुंचने तक कंटेस्टेंट्स ने गेम के दौरान सिर्फ एक लाइफलाइन का इस्तेमाल किया था। यह सवाल अस्मिता और शर्मिला के लिए एक चुनौती साबित हुआ, क्योंकि उन्हें इस स्टेज पर एक और लाइफलाइन का इस्तेमाल करना पड़ा। जब उनके सामने यह सवाल आया, तो शर्मिला को लगा कि सही जवाब इलाहाबाद यूनिवर्सिटी हो सकता है, लेकिन पक्का न होने के कारण उन्होंने लाइफलाइन लेने का फैसला किया। सही जवाब था – यूनिवर्सिटी ऑफ बॉम्बे।
क्या आपको मालूम है सही जवाब?
बता दें कि महात्मा गांधी ने भावनगर के सामलदास कॉलेज से अपनी मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की थी। यह कॉलेज बॉम्बे यूनिवर्सिटी से जुड़ा हुआ था। इस कॉलेज की स्थापना 1885 में भावनगर रियासत के महाराजा ने की थी। 1888 में सामलदास कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, गांधीजी कानून की पढ़ाई करने के लिए लंदन गए। दक्षिण अफ्रीका जाने से पहले, वे 1891 में भारत लौट आए।
