दुनिया

अलास्का में बड़ा विमान हादसा, 8 लोगों को लेकर जा रहा चार्टर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त

अमेरिका के अलास्का में आठ लोगों को लेकर जा रहा ट्विन-इंजन सेसना चार्टर विमान पश्चिमी अलास्का के दुर्गम इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में दो पायलट और छह यात्री सवार थे। हादसा केप न्यूएनहैम लॉन्ग रेंज रडार साइट के पास हुआ। राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है, जबकि हादसे की वजह का अभी पता नहीं चल सका है।

Image

अमेरिका के अलास्का में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ। AI IMAGE

अमेरिका के अलास्का में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। आठ लोगों को लेकर जा रहा एक ट्विन-इंजन सेसना चार्टर विमान पश्चिमी अलास्का के बेहद दूरदराज इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा एक रिमोट रडार साइट के पास हुआ। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, विमान में दो पायलट और छह यात्री सवार थे।

जानकारी के मुताबिक विमान ने एंकोरेज से उड़ान भरी थी और केप न्यूएनहैम की ओर जा रहा था। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड यानी NTSB के अलास्का क्षेत्र प्रमुख क्लिंट जॉनसन ने बताया कि विमान के केप न्यूएनहैम पहुंचने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका है। हादसा गुरुवार दोपहर के शुरुआती समय में हुआ।

रडार साइट के पास हुआ हादसा

विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना केप न्यूएनहैम लॉन्ग रेंज रडार साइट के पास मिली। यह इलाका काफी दुर्गम है, जिसके चलते राहत और बचाव अभियान में भी मुश्किलें आ सकती हैं। सूचना मिलते ही अलास्का रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर ने सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल विमान में सवार लोगों की स्थिति को लेकर अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। शुरुआती जानकारी को अमेरिकी अधिकारियों ने प्रारंभिक बताया है।

हादसे की वजह का पता नहीं

अभी तक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। एनटीएसबी ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है। विमान के रूट, मौसम की स्थिति और दुर्घटना से पहले की परिस्थितियों की जांच की जाएगी।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article