एजुकेशन

पानी में आग लगाने वाला केमिकल कौन सा होता है? साइंस का सवाल

Which Chemical Causes Fire In Water: क्या आप जानते हैं कि पानी में आग लगाने वाला केमिकल कौन सा होता है? अगर आप भी नहीं जानते हैं कि इस केमिकल का क्या नाम है तो यहां जान लीजिए।

Image

Which Chemical Causes Fire In Water: कौन सा केमिकल पानी में आग लगा देता है

Which Chemical Causes Fire In Water: अधिकतर प्रतियोगी परीक्षाओं में बेसिक साइंस से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। अक्सर ऐसे सवालों में अभ्यर्थी अटक जाते हैं। ऐसा ही एक सवाल हम आपके लिए यहां लेकर आए हैं। क्या आप जानते हैं कि पानी में आग लगाने वाला केमिकल कौन सा होता है? अगर आप भी नहीं जानते हैं कि इस केमिकल का क्या नाम है तो यहां जान लीजिए। अपने आपको साइंस का एक्सपर्ट बताने वाले भी इस सवाल में कंफ्यूज हो गए हैं।

बता दें कुछ ऐसे रासायनिक पदार्थ होते हैं जो पानी के संपर्क में आने पर बहुत तेज रासायनिक प्रतिक्रिया करते हैं। इस प्रतिक्रिया के दौरान काफी गर्मी और ज्वलनशील गैस पैदा हो सकती है। इसी वजह से कभी-कभी ऐसा दिखाई देता है कि पानी में डालते ही किसी पदार्थ से आग निकलने लगी। यहां आप जान सकते हैं कि इस केमिकल का क्या नाम है।

Which Chemical Causes Fire In Water: पानी में आग लगाने वाले केमिकल का क्या नाम है?

बत दें यहां हम सोडियम और पोटैशियम जैसी छार धातुओं की बात कर रहे हैं। यह पानी के साथ बहुत तेजी से प्रतिक्रिया कर सकती हैं। इस प्रक्रिया में हाइड्रोजन गैस बनती है और काफी मात्रा में ऊष्मा निकलती है। पैदा हुई गर्मी इतनी अधिक हो सकती है कि ज्वलनशील गैस आग पकड़ ले। इसलिए पानी के संपर्क में आने पर इन पदार्थों में आग या तेज चमक दिखाई दे सकती है।

सोडियम हाइड्रॉक्साइड और हाइड्रोजन

सोडियम पानी के साथ प्रतिक्रिया करते समय सोडियम हाइड्रॉक्साइड और हाइड्रोजन बनाता है। इस दौरान निकलने वाली गर्मी प्रतिक्रिया को और तेज कर सकती है। पोटैशियम की प्रतिक्रिया इससे भी अधिक तीव्र हो सकती है। यही कारण है कि इन पदार्थों को पानी से दूर और विशेष सुरक्षा व्यवस्था में रखा जाता है।

हर जगह आग नहीं बुझाता पानी

आपकी जनकारी के लिए बता दें कि पानी हर तरह की आग नहीं बुझाता और हर रासायनिक पदार्थ के लिए पानी सुरक्षित नहीं होता है। कुछ रसायनों के मामले में पानी डालने से स्थिति और खतरनाक हो सकती है। इसलिए किसी अज्ञात रसायन पर पानी डालने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article