Awarapan 2 Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) और दिशा पाटनी (Disha Patani) की लीड रोल वाली फिल्म आवारापन 2 (Awarapan 2) रिलीज होने के बाद से चर्चा में बनी हुई है। फिल्म आवारापन 2 ने लोगों का दिल जीत लिया है। इसका असर फिल्म की कमाई पर भी दिखाई दे रहा है। फिल्म आवारापन 2 को रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो गए हैं। अब फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर 7वें दिन भी धमाल मचाती हुई नजर आई। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म आवारापन 2 ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:Awarapan 2 Box office: 100 करोड़ी होते ही धड़ाम से गिरी इमरान हाशमी स्टारर की कमाई, देखें आंकड़े
'आवारापन 2' ने 7वें दिन किया इतना कलेक्शन
इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म आवारापन 2 एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 7 दिन पूरे कर लिए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म आवारापन 2 ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 6 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म आवारापन 2 का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 113.50 करोड़ रुपये हो गया है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:Batwara 1947 Box office: निकल गई Sunny Deol की हेकड़ी, कमाई देख आगबबूला हुए आमिर खान
दुनियाभर में मचा रखा है धमाल
इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में भी जमकर कमाई कर रही है। फिल्म आवारापन 2 ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर अब तक 161.67 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म की कमाई के इन आंकड़ों ने फैंस के साथ-साथ मेकर्स को भी खुश कर दिया है। इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी, शबाना आजमी और सुविंदर विक्की भी अहम रोल में है। फिल्म आवारापन 2 की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
