दुनिया

ब्रिटेन समेत 5 देशों ने इजरायल के दो मंत्रियों को किया बैन; जानिए प्रतिबंध की असल वजह?

Israel Hamas War: ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड और नॉर्वे ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने इजरायल के कब्जे वाले पश्चिमी तट में फलस्तीनियों के खिलाफ कथित तौर पर ‘चरमपंथी हिंसा भड़काने’ के लिए इजरायली सरकार के दो धुर दक्षिणपंथी मंत्रियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के गठबंधन में प्रमुख भागीदार इटमार बेन-ग्वीर और बेजेलेल स्मोट्रिच गाजा में युद्ध जारी रखने के समर्थक है।

Image

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के गठबंधन में प्रमुख भागीदार इटमार बेन-ग्वीर

Photo : AP

Israel Hamas War: ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड और नॉर्वे ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने इजरायल के कब्जे वाले पश्चिमी तट में फलस्तीनियों के खिलाफ कथित तौर पर ‘चरमपंथी हिंसा भड़काने’ के लिए इजरायली सरकार के दो धुर दक्षिणपंथी मंत्रियों पर प्रतिबंध लगाए हैं।

इजरायल के प्रति मित्रवत पश्चिमी सरकारों द्वारा लिया गया यह निर्णय पश्चिमी तट पर इजरायल की बस्ती से जुड़ी नीतियों और बस्तियों के कारण होने वाली हिंसा को लेकर तीखी असहमति है, जो हिंसा सात अक्टूबर, 2023 को हमास के हमले के बाद से बढ़ गई है। इस हमले के बाद गाजा पट्टी में युद्ध शुरू हो गया।

किन मंत्रियों पर लगा प्रतिबंध

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के गठबंधन में प्रमुख भागीदार इटमार बेन-ग्वीर और बेजेलेल स्मोट्रिच गाजा में युद्ध जारी रखने के समर्थक है। प्रतिबंध के बाद अब उन्हें संपत्ति की जब्ती और यात्रा प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है।

पांचों देशों के विदेश मंत्रियों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि बेन-ग्वीर और स्मोट्रिच ने चरमपंथी हिंसा और फलस्तीनियों के मानवाधिकारों के गंभीर हनन को उकसाया है। इसमें कहा गया है कि फलस्तीनियों के जबरन विस्थापन और नई इजराइली बस्तियों के निर्माण की वकालत करने वाली चरमपंथी बयानबाजी भयावह और खतरनाक है।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने क्या कुछ कहा?

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने कहा कि दोनों मंत्री महीनों से फलस्तीनी लोगों के खिलाफ हिंसा भड़का रहे हैं और मानवाधिकारों के गंभीर हनन को बढ़ावा दे रहे हैं। इजरायल के विदेश मंत्रालय ने पहले कहा था कि उसे प्रतिबंधों के बारे में सूचित किया गया है।

वित्त मंत्री स्मोट्रिच ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें प्रतिबंधों के बारे में तब पता चला जब वे पश्चिमी तट पर एक नई बस्ती का उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘हम निर्माण जारी रखने के लिए दृढ़ हैं।’’ राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री बेन-ग्वीर ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘ हमने फराओ को हराया, हम स्टॉर्मर की दीवार को भी हरा देंगे।’’

इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने प्रतिबंध के फैसले को ‘अपमानजनक’ बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने नेतन्याहू के साथ इस पर चर्चा की है और वे अगले सप्ताह इजरायल की प्रतिक्रिया पर चर्चा करने के लिए उनसे मिलेंगे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article