दुनिया

अमेरिका में फिर गोलीबारी, कैलिफोर्निया के गुरुद्वारे में हुई झड़प में दो की मौत

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 27, 2023, 09:42 AM IST

अमेरिका में बंदूक हिंसा आम हो गई है। यही कारण है कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने उस आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं जिससे हथियारों की बिक्री के दौरान की जाने वाली पृष्ठभूमि की जांच बढ़ाई जानी है।

Image

अमेरिका में फिर गोलीबारी (file photo)

Photo : ANI

अमेरिका में सार्वजनिक स्थानों पर अचानक गोलीबारी कर लोगों की हत्या का एक और मामला सामने आया है। रविवार को कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो काउंटी के एक गुरुद्वारे में दो लोगों को गोली मार दी गई। सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने कहा कि फायरिंग दोपहर 2:30 बजे के आसपास गुरुद्वारा सैक्रामेंटो सिख सोसाइटी मंदिर में हुई। सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ के कार्यालय के प्रवक्ता अमर गांधी ने कहा कि फायरिंग घृणा अपराध से संबंधित नहीं है और इस घटना को दो लोगों के बीच गोलीबारी का नतीजा बताया गया है।

सार्जेंट गांधी ने कहा कि तीन लोग इस झगड़े में शामिल थे। उन्होंने कहा कि संदिग्ध 2 के दोस्त को संदिग्ध 1 गोली मार दी। इसके जवाब में संदिग्ध 2 ने संदिग्ध 1 को गोली मार दी। ऐसा लगता है कि उस झगड़े में शामिल सभी लोग एक-दूसरे को जानते थे। घटना की जांच की जा रही है। अमेरिका पिछले कुछ वर्षों में कई घातक गोलीबारी के साथ देश में बंदूक हिंसा की लगातार वारदातों को देख रहा है।

अमेरिका में बंदूक हिंसा आम हो गई है। यही कारण है कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने उस आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं जिससे हथियारों की बिक्री के दौरान की जाने वाली पृष्ठभूमि की जांच बढ़ाई जानी है। पिछले हफ्ते, कोलोराडो की राजधानी डेनवर में ईस्ट हाई स्कूल में हुई गोलीबारी में कम से कम दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ट्विटर पर डेनवर पुलिस ने पोस्ट किया, चेतावनी: #DPD ईस्ट हाई स्कूल में गोलीबाी का जवाब दिया जा रहा है। इस समय पीड़ितों की संख्या नहीं पता है। जांचकर्ता जानकारी इकट्ठा करने के लिए काम कर रहे हैं और क्षेत्र में पुलिस की तैनाती बढ़ाई जा रही है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article