दुनिया

क्या जॉर्जिया मेलोनी करती हैं स्मोकिंग? राष्ट्रपति एर्दोगन बोले- मुझे छुड़वानी है, तो मैक्रों बोले- 'इंपॉसिबल'...मजेदार वीडियो हुआ वायरल

एक वायरल क्लिप में, एर्दोगन मुस्कुराते हुए मेलोनी से कहते हुए दिखाई दे रहे हैं, 'आप बहुत अच्छी लग रही हैं। मुझे आपका धूम्रपान छुड़वाना होगा।' इस पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हंस पड़े। मेलोनी इस टिप्पणी से कुछ देर के लिए अचंभित रह गईं। इस बातचीत को इंटरनेट पर कई उपयोगकर्ताओं ने इसे शिखर सम्मेलन का 'सबसे अच्छा क्षण' बताया।

Image

मेलोनी की स्मोकिंग छोड़वाना चाहते हैं राष्ट्रपति एर्दोगन। (Photo-Social Media Video Grab)

Erdogan-Meloni Video Viral: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन और इटली के प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का एक वीडियो वायरल हो गया है। अंतर्राष्ट्रीय शांति शिखर सम्मेलन में दोनों नेता पहुंचे थे, जहां उनके बीच हुई कुछ ऐसी बातचीत जो चर्चा का विषय बन गई। तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन और मेलोनी के बीच एक छोटी बातचीत ने सोमवार को शर्म अल-शेख शांति शिखर सम्मेलन में ध्यान आकर्षित किया। वहीं, उनकी बातचीत का फुटेज ऑनलाइन सामने आया, जो अब वायरल हो रहा है।

'धूम्रपान बंद करवाना होगा'

इस छोटे से वीडियो में एर्दोगन मेलोनी की तारीफ करते दिख रहे हैं। जहां फिर वे मजाक करते हुए भी देखे गए। इस दौरान उन्होंने मेलोनी से कहा, 'मैंने आपको विमान से उतरते देखा। आप बहुत अच्छी लग रही हैं। लेकिन मुझे आपको धूम्रपान बंद करवाना होगा।'

मैक्रों बोले- 'यह असंभव है!'

पास में खड़े फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी हंसते हुए जवाब दिया, 'यह असंभव है!' वहीं, एर्दोगन के ऐसे कहने पर मेलोनी थोड़ी अचंभित रह गईं, लेकिन वे हंसने लगीं। उन्होंने हंसते हुए कहा, 'मुझे पता है, मुझे पता है। मैं किसी को मारना नहीं चाहती।'

बता दें कि तुर्की ने हाल के वर्षों में तंबाकू नियंत्रण पर प्रतिबंधों, नियमों, मीडिया अभियानों और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के जरिए प्रगति की है। वहीं, मेलोनी ने पहले साक्षात्कारों में खुलासा किया था कि 13 साल तक धूम्रपान छोड़ने के बाद उन्होंने फिर से धूम्रपान शुरू कर दिया था। उधर इस बातचीत को इंटरनेट पर कई उपयोगकर्ताओं ने इसे शिखर सम्मेलन का 'सबसे अच्छा क्षण' बताया।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article