दुनिया

VIDEO: इजरायली संसद में Trump के भाषण के दौरान किसने लहराया 'Genocide' का पोस्टर? देखते रह गए ट्रंप

इजरायल-हमास के बीच आखिरकार युद्ध समाप्त हो गया। हमास ने आज इजरायल के जिंदा बचे सभी 20 लोगों को रिहा किया। वहीं, ट्रंप ने इजरायली संसद को संबोधित करते हुए कहा कि आज से मिडिल ईस्ट में एक नए युग की शुरुआत हो रही है। हालांकि, ट्रंप के संबोधन के दौरान दो सांसदों ने हंगामा किया।

Image

इजरायली संसद में ट्रंप के भाषण के दौरान हंगामा।(फोटो सोर्स: AP)

Photo : AP

Israel Hamas Ceasefire: मिडिल ईस्ट के लिए आज का दिन बेहद अहम है। हमास ने सभी 20 जिंदा इजरायली को रिहा कर दिया है। संघर्षविराम समझौते के तहत हमास ने सोमवार को सभी 20 जीवित बंधकों को अंतरराष्ट्रीय मानवीय संगठन 'रेड क्रॉस' के अधिकारियों को सौंप दिया। इजराइल की सेना ने यह जानकारी दी।

वहीं, गाजा समझौते का रास्ता साफ होने के बाद ट्रंप आज इजरायल पहुंचे। उन्होंने इजरायल की संसद नेसेट को संबोधित किया। हालांकि, जब ट्रंप संसद को संबोधित कर रहे थे तभी एक सांसद ने उनके खिलाफ नारेबाजी की।

दो सांसदों ने हंगामा मचाते हुए क्या कहा?

सांसद ने संसद के अंदर Genocide का पोस्टर लहराया। जानकारी के मुताबिक, गाजा समर्थक दो सांसदों को संसद से बाहर निकाला गया।

द टाइम्स ऑफ इजरायल ने बताया कि हदाश-ताअल पार्टी के अध्यक्ष अयमान ओदेह को नेसेट की पूर्ण बैठक से हटा दिया गया, क्योंकि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के दौरान फिलिस्तीन को मान्यता देने का आह्वान किया। वहीं, अरब-इजरायली एमके के सांसद ओफर कैसिफ ने भी एक बैनर उठाने की कोशिश की, कुछ शोर मचा, और उन्हें भी जबरन हटा दिया गया।

ट्रंप ने मुस्लिम देशों का भी जताया आभार

ट्रंप ने ऐलान किया कि आज युद्ध समाप्त हुआ। सायरन शांत हुआ। ईश्वर की इच्छा से यह धरती और क्षेत्र अनंत काल तक शांति से रहेगा। डोनाल्ड ट्रंप ने अरब देशों और मुस्लिम नेताओं को आभार जताया, जो बंधकों को रिहा करवाने के लिए हमास पर दबाव बनाने के लिए एक साथ आए। उन्होंने आगे कहा, "यह इजरायल और दुनिया के लिए एक बड़ी जीत है कि ये सभी देश शांति के लिए साझेदार के रूप में एक साथ काम कर रहे हैं।"

AP25286407828725

ट्रंप ने इजरायली संसद को संबोधित किया।(फोटो सोर्स: AP)

बंधकों की रिहाई के बाद क्या बोले नेतन्याहू?इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, हमारे दुश्मन अब समझ गए हैं कि इजरायल कितना ताकतवर है। 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला करना एक बड़ी गलती थी।

नेतन्याहू ने बंधकों को छुड़ाने के लिए लॉन्च किए गए अमेरिकी सैन्य अभियान "ऑपरेशन मिडनाइट हैमर" की तारीफ करते हुए कहा कि यह "सबसे उपयुक्त नाम है, क्योंकि आधी रात के तुरंत बाद आपने वास्तव में उन्हें (दुश्मनों को) हथौड़े से मारा।"

ट्रंप को मिला इजरायल का 'सर्वोच्च नागरिक सम्मान'

पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप इजरायल के सबसे अच्‍छे दोस्‍त हैं। उन्होंने अमेरिका को इतने साल तक मदद करने के धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप को इजरायल का 'सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान' दिया जाएगा।प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नेसेट में बंधकों के परिवारों और पूर्व बंधकों से मुलाकात की।

सात अक्टूबर, 2023 को इजराइल पर किए गए हमले के बाद इस युद्ध की शुरुआत हुई थी, जिसमें लगभग 1,200 लोग मारे गए थे और 250 अन्य को बंधक बना लिया गया था। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि गाजा में युद्ध में 67,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article