अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले साल हुए मिनी वार (Operation Sindoor) पर बोला है। डोनाल्ड ट्रम्प हमेशा दावा करते रहे हैं कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दोनों देशों के बीच परमाणु युद्ध की स्थिति पैदा होने वाली थी। उनका दावा रहा है कि उन्होंने दोनों देशों के बीच भीषण युद्ध रुकवाया। लेकिन इस बार उन्होंने इस मुद्दे पर थोड़ा और आगे बढ़ते हुए साफ कर दिया कि उन्होंने असल में क्या किया।
मैं नहीं होता तो परमाणु युद्ध हो जाता - ट्रम्प
डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका के ईरान के साथ चल रहे युद्ध पर मीडिया से बात की। उस दौरान उन्होंने सीजफायर पर बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अनुरोध पर ही उन्होंने ईरान को ब्रेक दिया था। इसी दौरान उन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्ध पर भी बात की। उन्होंने कहा, हमने पाकिस्तान को भारत के साथ युद्ध में आगे बढ़ने से रोका। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा, अगर मैं नहीं होता तो वहां परमाणु युद्ध हो सकता था।
देश में विपक्ष ने इस मुद्दे पर सरकार को घेरा
डोनाल्ड ट्रम्प ने जब-जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाने की बात कही है, तब-तब भारत में विपक्ष ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरा है। नेता प्रतिपक्ष (LoP) और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस पर 'नरेंदर सरेंडर' जुमला भी गड़ दिया दिया। हालांकि, इस मुद्दे पर सरकार की तरफ से कई बार कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच किसी ने मध्यस्थता नहीं की। लेकिन पीएम मोदी इस मुद्दे पर चुप ही रहे हैं।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद हुआ Operation Sindoor
ज्ञात हो कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों पर जबरदस्त हमला किया था। भारत ने अपने इस मिशन को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया था। क्योंकि पाकिस्तानी आतंकवादियों ने 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम की बैसरन घाटी में नाम और धर्म पूछकर 25 पर्यटकों और एक स्थानीय व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया था।
