दुनिया

'एक-दूसरे से जुड़े हैं भारत-बांग्लादेश के सपने', ढाका में नई जिम्मेदारी संभालने से पहले दिनेश त्रिवेदी से Exclusive बातचीत

Times Now Navbharat Exclusive: बांग्लादेश में भारत के नवनियुक्त उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी शुक्रवार, 12 जून को ढाका में अपना कार्यभार संभालेंगे। कार्यभार संभालने से ठीक पहले टाइम्स नाउ नवभारत से विशेष बातचीत की है। यहां र पढ़ें बातचीत में उन्होंने क्या कुछ कहा है।

Image

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ बांग्लादेश में भारत के नए उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी (फाइल फोटो)

Times Now Navbharat Exclusive: बांग्लादेश में भारत के नवनियुक्त उच्चायुक्त (हाई कमिश्नर) दिनेश त्रिवेदी (Dinesh Trivedi Indian High Commissioner) शुक्रवार, 12 जून को ढाका पहुंचकर अपना कार्यभार संभालेंगे। इस बेहद अहम जिम्मेदारी को संभालने से ठीक पहले उन्होंने टाइम्स नाउ नवभारत (Times Now Navbharat) से एक खास बातचीत की। भारत सरकार द्वारा किसी अनुभवी राजनीतिक नेता को हाई कमिश्नर बनाकर बांग्लादेश भेजना दोनों पड़ोसी देशों के राजनयिक संबंधों में एक बेहद अहम मोड़ माना जा रहा है। बांग्लादेश के हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों, क्षेत्रीय सुरक्षा की चुनौतियों और आर्थिक सहयोग की नई संभावनाओं को देखते हुए विशेषज्ञों का मानना है कि त्रिवेदी की नियुक्ति से दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे।

चार्ज लेने से पहले नेताजी भवन पहुंचे दिनेश त्रिवेदी

ढाका रवाना होने से पहले दिनेश त्रिवेदी कोलकाता स्थित 'नेताजी भवन' पहुंचे। उन्होंने कहा, "अपना नया कार्यभार संभालने से पहले मैं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों को याद करने और यहां से सकारात्मक ऊर्जा लेने आया हूं। मैं अपने देशवासियों और पड़ोसी देश बांग्लादेश की करीब 20 करोड़ जनता की सेवा के लिए यहीं से नई ऊर्जा लेकर जा रहा हूं।"

विकास और आपसी संबंधों को मिलेगी नई गति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) का आभार जताते हुए दिनेश त्रिवेदी ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझे देश की सेवा का यह बड़ा अवसर दिया है। प्रधानमंत्री ने अपना सब कुछ देश के लिए समर्पित कर दिया है। उनका मूल मंत्र 'सबका साथ, सबका विकास' रहा है और अब मैं इसी दृष्टिकोण के साथ भारत और बांग्लादेश दोनों देशों (India Bangladesh Relations) के सामूहिक विकास पर अपना ध्यान केंद्रित करूंगा।"

त्रिवेदी ने दोनों देशों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों पर जोर देते हुए कहा कि हिंदुस्तान और बांग्लादेश के सपने और भविष्य एक-दूसरे से गहराई से जुड़े हुए हैं। उन्होंने साफ किया कि आने वाले समय में दोनों देशों के बीच व्यापार, सुरक्षा और आपसी विकास को बढ़ावा देना ही उनकी सबसे पहली प्राथमिकता होगी।

Pooja Mehta
पूजा मेहताauthor

पूजा मेहता एक वरिष्ठ टेलीविज़न पत्रकार हैं, जिन्हें रिपोर्टिंग का लगभग 15 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने राजनीति, आतंकवाद, आंतरिक संघर्ष, रक्षा, पर्यावरण और अपराध पर व्यापक रिपोर्टिंग की है, विशेष रूप से पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों पर गहरा फोकस रखते हुए। संघर्षग्रस्त इलाकों से उनकी ज़मीनी रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों की गहन समझ उन्हें पैनी दृष्टि और विश्वसनीय विश्लेषण के लिए अलग पहचान दिलाती है। वह प्रमाणित Defence Correspondent हैं और अमेरिकी विदेश विभाग के प्रतिष्ठित International Visitor Leadership Program (IVLP) की एलुमनी भी हैं, जिससे विदेशी नीति, सुरक्षा और सामरिक मामलों में उनकी विशेषज्ञता और मजबूत हुई है।

और पढ़ें
End of Article