दुनिया

अमेरिका में जब चोर पर सरदारजी बरसाने लगे लाठियां, जान की भीख मांगने लगा लुटेरा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 4, 2023, 09:59 AM IST

वीडियो में दिख रहा है कि एक चोर जो एक नीले रंग के नकाब में अपना चेहरा छुपा रखा है, खुलेआम एक स्टोर में चोरी कर रहा है। चोर के पास एक बड़ा सा कुड़ेदान है, जिसमें वो स्टोरी से सामान उठाकर डाल रहा है।

Image

अमेरिका में सिख शख्स ने चोर की जमकर की पिटाई (वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट)

Photo : Twitter

सिख समाज की बहादुरी और परोपकार के कई किस्से आपने सुने और देखे होंगे। इसी क्रम में अमेरिका में एक सिख शख्स ने ऐसा काम किया है, जिसकी तारीफ पूरा अमेरिका कर रहा है। एक चोर को सरदारजी ने ऐसा सबक सिखाया है कि अब शायद ही वो किसी स्टोर में चोरी करने घुसेगा। सरदारजी की बहादुरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है वीडियो में

वीडियो में दिख रहा है कि एक चोर जो एक नीले रंग के नकाब में अपना चेहरा छुपा रखा है, खुलेआम एक स्टोर में चोरी कर रहा है। चोर के पास एक बड़ा सा कुड़ेदान है, जिसमें वो स्टोर से सामान उठाकर डाल रहा है। इस दौरान वो स्टोर के कर्मियों को धमका भी रहा है। चोर जब सामान लेकर जाने लगता है तो एक शख्स उसे रोकने की कोशिश करता है, जिससे चोर उलझ जाता है।

और हुई सरदारजी की एंट्री

तभी सरदारजी की एंट्री होती है। हाथ में लाठी लिए सरदारजी चोर पर टूट पड़ते हैं। एक के बाद एक लाठी से इतने वार करते हैं कि गिनना मुश्किल है। चोर गिड़गिड़ाता रहता है और सिख शख्स उसकी पिटाई करते रहता है। अंत में चोर माफी मांगते हुए उसे छोड़ देने की गुहार लगाता दिखता है। जिसके बाद सरदारजी उसे छोड़ देते हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article