दुनिया

पीएम मोदी को हिरोशिमा के पीड़ितों के लिए बने जापानी NGO ने किया सम्मानित, 'विश्व शांति की आवाज' के रूप में हुई प्रशंसा

पीएम मोदी को 'पीस कल्चर विलेज' ने विश्व शांति के लिए उनके प्रयासों और वैश्विक शांति की आवाज के रूप में उनकी भूमिका की सराहना करते हुए एक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Image

जापानी NGO ने पीएम मोदी को शांति की वैश्विक आवाज के रूप में सम्मानित किया (फोटो: जापानी NGO पीस कल्चर विलेज)

Narendra Modi news: हिरोशिमा में एटॉमिक बम पीड़ितों के एक जापानी NGO 'पीस कल्चर विलेज' ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व सेवा पखवाड़ा 2025 के दौरान 'विश्व शांति की आवाज' के रूप में सम्मानित किया। यह कार्यक्रम भारतीय अल्पसंख्यक फेडरेशन (IMF) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित एक वैश्विक पहल थी। यह कार्यक्रम जापान में एटॉमिक बमबारी की 80वीं वर्षगांठ पर हुआ।

एक विज्ञप्ति के अनुसार, इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में सांसद (राज्यसभा) और IMF के संयोजक सतनाम सिंह संधू, IMF की सह-संस्थापक प्रो. हिमानी सूद, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता समूह (निहोन हिडंक्यो) की सदस्य तोशिको तनाका, हिरोशिमा में पीस कल्चर विलेज (PCV) के तीसरे पीढ़ी के एटॉमिक बम पीड़ित और प्रबंध निदेशक केन्टा सुमीओका तथा जापान में भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्य शामिल थे।

'वैश्विक शांति की आवाज'

पीएम मोदी को 'पीस कल्चर विलेज' ने विश्व शांति के लिए उनके प्रयासों और वैश्विक शांति की आवाज के रूप में उनकी भूमिका की सराहना करते हुए एक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। हिरोशिमा में पीस कल्चर विलेज (PCV) के मैनेजिंग डायरेक्टर केन्टा सुमीओका और परमाणु बम के शिकार टोशिको तनाका ने इस प्रशस्ति पत्र पर हस्ताक्षर किए थे, जिसे सांसद सतनाम सिंह संधू और प्रो. हिमानी सूद को सौंपा गया।

'दुनिया को शांति की ओर ले जा सकते हैं मोदी'

इस प्रशस्ति पत्र में कहा गया कि पीएम मोदी का नेतृत्व यह साबित करता है कि मानवता की सबसे बड़ी ताकत संवाद, सहयोग और परमाणु हथियारों से मुक्त भविष्य के लिए साझा जिम्मेदारी में है। प्रशस्ति पत्र देते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ऐसे नेता हैं जो दुनिया को शांति की ओर ले जा सकते हैं।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article