दुनिया

Nepal News: नेपाल में आम चुनाव से पहले नौ वामपंथी दलों ने विलय कर नयी पार्टी बनायी

सीपीएन (माओवादी केंद्र) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’ नयी पार्टी के समन्वयक होंगे, जबकि सीपीएन (एकीकृत समाजवादी) प्रमुख माधव कुमार नेपाल सह-समन्वयक होंगे।

Image

पूर्व प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’ (फाइल फोटो:Facebook)

Nepal News: सीपीएन (माओवादी केंद्र) और सीपीएन (एकीकृत समाजवादी) सहित नौ वामपंथी दलों ने बुधवार को विलय कर नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी का गठन किया।यह घोषणा पांच मार्च को होने वाले आम चुनावों से कुछ महीने पहले की गई है।दलों के विलय की घोषणा यहां ‘भृकुटीमंडप’ में एक जनसभा में की गई।

औपचारिक विलय समारोह से पहले, एक भव्य जुलूस निकाला गया। यह नया दल देश में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और राजनीतिक अव्यवस्था के खिलाफ हाल ही में युवाओं के नेतृत्व वाले ‘जेन-जेड’ आंदोलन की पृष्ठभूमि में बनाया गया है।

सीपीएन (माओवादी केंद्र) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’ (Pushpa Kamal Dahal) नयी पार्टी के समन्वयक होंगे, जबकि सीपीएन (एकीकृत समाजवादी) प्रमुख माधव कुमार नेपाल सह-समन्वयक होंगे।

पार्टी मार्क्सवाद-लेनिनवाद को अपनी मार्गदर्शक विचारधारा के रूप में अपनाएगी और छह महीने के भीतर अपना राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगी। सीपीएन (माओवादी केंद्र) और सीपीएन (एकीकृत समाजवादी) के अलावा, विलय में शामिल होने वाले दलों में नेपाल समाजवादी, सीपीएन (समाजवादी), जनसमाजवादी पार्टी नेपाल, नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी, सीपीएन (माओवादी समाजवादी), सीपीएन साम्यवादी और गोपाल किराती के नेतृत्व वाला देशभक्त समाजवादी मोर्चा शामिल हैं। एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि नयी पार्टी पांच मार्च, 2026 को होने वाले आम चुनावों में हिस्सा लेगी।

सुशासन के पक्ष में अपनी कमजोरियों को उजागर करने के लिए धन्यवाद

प्रचंड ने Gen-Z युवाओं को राजनीतिक पार्टियों की आंखें खोलने और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाकर और महान बलिदान देकर सुशासन के पक्ष में अपनी कमजोरियों को उजागर करने के लिए भी धन्यवाद दिया।

पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली CPN-UML इस एकीकरण प्रक्रिया में शामिल नहीं हुई। प्रचंड ने यह भी कहा कि पूर्व UML नेता भीम रावल और कई अन्य वामपंथी नेताओं को नई संरचना में शामिल करने के लिए बातचीत अंतिम चरण में है। एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि नई पार्टी 5 मार्च, 2026 को होने वाले आम चुनावों में हिस्सा लेगी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें