टीवी मसाला

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 से अलग हुए अजर मलिक, सामने आई बड़ी खबर

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update: टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में एक और बड़ा बदलाव हुआ है। अजर मलिक ने रौनक विरानी का किरदार छोड़ दिया है।

Image

अजर मलिक ने छोड़ा शो (pic credit-instagram)

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update: टीवी का पॉपुलर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। ये शो शुरू होने के बाद से ही लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो की कहानी में अब तक कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिल चुके हैं। वहीं, इस दौरान कुछ कलाकारों ने शो को अलविदा भी कह दिया है। अब इस लिस्ट में एक्टर अजर मलिक (Azhar J Malik) का नाम भी शामिल हो गया है। अजर शो में रौनक विरानी का किरदार निभा रहे थे। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-अस्पताल में भर्ती हुईं Avika Gor, एक्ट्रेस का हुआ बुरा हाल)

अजर मलिक ने छोड़ा शो

अजर मलिक ने भी क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 छोड़ दिया है। एक्टर ने ETimes से बातचीत में बताया कि उन्होंने शो से अलग होने का फैसला किरदार की कहानी और अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग के चलते लिया। अजर के मुताबिक, शो में उनके किरदार की कहानी धीरे-धीरे काफी नेगेटिव दिशा में जा रही थी। इसी दौरान उनके पास धर्मा प्रोडक्शंस का एक और प्रोजेक्ट भी था, जिसकी शूटिंग डेट्स शो के साथ क्लैश हो रही थीं। एक्टर ने यह भी बताया कि उनके किरदार की कहानी सिर्फ नेगेटिव नहीं रही थी, बल्कि काफी डार्क हो गई थी। इसके अलावा अजर और शो की प्रोडक्शन टीम को यह भी लगा कि वह रौनक के किरदार के लिए उम्र में काफी छोटे लग रहे हैं। ऐसे में दोनों पक्षों ने मिलकर शो से अलग होने का फैसला सही समझा। अजर के मुताबिक, कई बार बात सिर्फ किरदार की नहीं होती, बल्कि यह भी देखना पड़ता है कि कलाकार और किरदार कहानी की जरूरत के हिसाब से सही बैठते हैं या नहीं।

अजर मलिक ने धर्मा प्रोडक्शंस के साथ अपने आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए उन्हें टीम के साथ देश से बाहर भी जाना है। हालांकि, उन्होंने इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई और जानकारी शेयर नहीं की। बता दें कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को लोग खूब पसंद करते हैं। टीआरपी लिस्ट में भी ये शो बना रहता है। आप इस शो को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। इसके अलावा ये शो टीवी पर हर रात 10: 30 बजे आता है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article