वायरल न्यूज़

सांप के फंदे में फंसा कुत्ता, शख्स ने जान जोखिम में डालकर बचाई जान, रेस्क्यू का VIDEO हुआ वायरल

सांप ने कुत्ते को बुरी तरह जकड़ लिया था। तभी एक बहादुर शख्स ने सावधानी से रेस्क्यू कर कुत्ते को बचाया और सांप को भी सुरक्षित किया। जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

सांप ने कुत्ते को पूरी तरह जकड़ लिया, बहादुर शख्स ने बचाई दोनों की जान (X/@Riyaghoshm)

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है, जिसे देखकर किसी की भी धड़कन बढ़ सकती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप ने कुत्ते को बुरी तरह जकड़ रखा है। कुत्ता खुद को छुड़ाने की पूरी कोशिश कर रहा है, लेकिन सांप की पकड़ इतनी मजबूत है कि वह उसकी चंगुल से निकल नहीं पा रहा है। ऐसे में तभी एक बहादुर शख्स वहां पहुंचता है और अपनी जान की परवाह किए बिना दोनों को बचाने की कोशिश करता है।

कुत्ते के गले में लिपटा सांप

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप एक खुले मैदान में काले कुत्ते को देख सकते हैं। जिसके शरीर पर एक लंबा सांप लिपटा हुआ है। कुत्ता काफी परेशान नजर आता है और बार-बार उछल-कूद कर सांप से छुटकारा पाने की कोशिश करता दिख रहा है। आसपास कुछ लोग खड़े होकर यह पूरा नजारा देख रहे होते हैं। इसी दौरान एक व्यक्ति हिम्मत करके आगे आता है और वह उस सांप को अपने हाथों से पकड़कर उसे खींचते हुए कुत्ते के शरीर से अलग करने की कोशिश करने लगता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

रेस्क्यू के दौरान सांप को भी किया सुरक्षित

रेस्क्यू के दौरान शख्स काफी सावधानी से दोनों की जान बचाने की कोशिश कर रहा है। उसका मकसद सिर्फ कुत्ते को बचाना नहीं, बल्कि सांप को भी सुरक्षित रखना था। उसके इस काम से धीरे-धीरे सांप की पकड़ ढीली पड़ते जाती है और आखिरकार कुत्ता उसके शिकंजे से बाहर निकल जाता है। कुत्ते के आजाद होते ही वह सांप को लेकर उसे कहीं दूर छोड़ने चला जाता है। इस पूरे रेस्क्यू में सबसे खास बात यह रही कि शख्स ने किसी एक जानवर को बचाने के लिए किसी दूसरे को नुकसान नहीं पहुंचाया।

वीडियो ने दिल जीता लोगों का दिल

सोशल मीडिया पर इस वीडियो (Video) को एक्स पर @Riyaghoshm नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखने के बाद लोग उस व्यक्ति की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स इसे इंसानियत की मिसाल बता रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ऐसी स्थिति में सामने जाना आसान नहीं होता, लेकिन इस शख्स ने हिम्मत दिखाई और दोनों जीवों को बचाने की कोशिश की।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article