NASA का SpaceX Crew-12 मिशन बुधवार को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन यानी ISS से रवाना हो गया। चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर SpaceX का ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट अब पृथ्वी की ओर करीब 27 घंटे की यात्रा पर है। ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट ने करीब सुबह 8:05 बजे EDT यानी 12:05 जीएमटी पर ISS से अनडॉक या। इसके अंदर NASA के अंतरिक्ष यात्री जेसिका मेयर और जैक हैथवे, यूरोपियन स्पेस एजेंसी की अंतरिक्ष यात्री सोफी डेनोट और रॉसकोसमोस के अंतरिक्षयात्री एंड्रिउ फेडवेय सवार हैं।
कैलिफोर्निया के तट के पास स्पलैशडाउन
NASA और SpaceX के मुताबिक, ड्रैगन के गुरुवार सुबह करीब 11:34 बजे EDT यानी 15:34 GMT कैलिफोर्निया के तट के पास समुद्र में स्पलैशडाउन करने का लक्ष्य है। बता दें कि Crew-12 मिशन ने 13 फरवरी को फ्लोरिडा के केप कानवेरल स्पेस फोर्स स्टेशन स्थित स्पेस लॉन्च कॉम्पलेक्स 40 से उड़ान भरी थी। मिशन के अगले दिन ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से डॉक हो गया था।
'अपनी साढ़े तीन साल की बेटी को देखना चाहती हूं'
X पर जेसिका ने कहा, 'मैं जिस चीज का सबसे ज्यादा इंतजार कर रही हूं, वह है अपनी साढ़े तीन साल की बेटी को देखना।' मेयर ने पत्रकारों के साथ एक बातचीत के दौरान कहा। उन्होंने आगे कहा, 'मैं प्रकृति को फिर से देखने, अपने चेहरे पर हवा का एहसास करने और पेड़ों की पत्तियों से गुजरती हवा की सरसराहट सुनने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। इन सभी चीजों का अनुभव करना चाहती हूं, जो हमें यहां अंतरिक्ष में नहीं मिलतीं। हालांकि, मुझे हर समय भारहीन रहने और यहां से दिखने वाले अविश्वसनीय नजारों की बहुत, बहुत याद आएगी।'
मेयर ने 442 दिन अंतरिक्ष में बिताए
नासा के अनुसार, पृथ्वी पर लौटने तक चालक दल अंतरिक्ष में कुल 237 दिन बिता चुका होगा, जिसमें से 235 दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर गुजरेंगे। इस दौरान वे पृथ्वी के 3,792 चक्कर लगा चुके होंगे और 10 करोड़ से अधिक स्टैच्यूट मील (लगभग 16 करोड़ किलोमीटर) की दूरी तय कर चुके होंगे। मेयर ने अब अपनी दो अंतरिक्ष उड़ानों में कुल 442 दिन अंतरिक्ष में बिताए हैं, जो किसी भी नासा अंतरिक्ष यात्री द्वारा अंतरिक्ष में बिताए गए समय के मामले में 10वां सबसे बड़ा आंकड़ा है।
