दुनिया

Japan Airlines Fire Video:जापान में लैंडिंग के दौरान दो विमानों में टक्कर, प्लेन में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 379 यात्री

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 2, 2024, 04:18 PM IST

Japan Airlines Fire News: मंगलवार दोपहर टोक्यो के हनेडा एयरपोर्ट पर जापान एयरलाइंस के एक विमान में अचानक आग लगने अफरा तफरी मच गई।

Image

जापान में लैंडिंग के दौरान प्लेन में लगी भीषण आग

Photo : ANI

Japan Airlines Fire Video:जापान में आए भीषण भूकंप के बाद अब एक और खबर वहां से सामने आ रही है बताया जा रहा है कि टोक्यो हनेडा एयरपोर्ट (Tokyo's Haneda Airport) पर प्लेन में भीषण आग (Fire in Plane) लग गई। एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त दो विमानों में टक्कर के बाद एक विमान जलने लगा, दो विमानों में से एक विमान जापान एयरलाइंस का था जबकि दूसरा विमान कोस्ट गार्ड का बताया जा रहा है।

इस दौरान अफरातफरी मच गई, इस घटना का वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है प्लेन की खिड़कियों से बाहर लपटें आ रही हैं, जापान एयरलाइंस का विमान मंगलवार दोपहर को टोक्यो के हनेडा एयरपोर्ट पर रनवे पर उतरते ही आग की लपटों में घिर गया, विमान की खिड़कियों और उसके नीचे से आग की लपटें निकलती दिख रही हैं वहीं रनवे पर भी आग लगी हुई दिखाई दे रही है।

मीडिया पर जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि हनेडा एयरपोर्ट के रनवे पर जापान एयरलाइंस का एक जहाज आग की लपटों में घिर हुआ है।

विमान में करीब 379 यात्री सवार थे

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विमान में जब आग लगी, तो उसमें करीब 379 यात्री सवार थे, विमान से सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और एक बड़ा हादसा होने से टल गया गौर हो कि इससे पहले सोमवार को आए भीषण भूकंप में कुछ लोगों की मौत हो गई है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article