शहर

Darbhanga News: फ्लाइट में महिला यात्री की मौत, स्पाइस जेट विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर एक विमान की एमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ गई। दरभंगा से मुंबई जा रही स्पाइस जेट के विमान में महिला यात्री की मौत के कारण आपातकाल लैंडिग हुई थी।

Image

विमान में यात्री की मौत

Photo : BCCL

दरभंगा: दरभंगा से मुंबई जा रही स्पाइस जेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। विमान में महिला की मौत के बाद पायलट ने फ्लाइट को वाराणसी डायवर्ट कर दिया और बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर विमान को उतारा गया। महिला अपने पोते के साथ दरभंगा से मुंबई जा रही थी, इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। सूत्रों के मुताबिक, फ्लाइट के वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद महिला को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

महिला की मौत से हड़कंप

जानकारी के मुताबिक, दरभंगा एयरपोर्ट से स्पाइसजेट का विमान (एसजी 116) मुम्बई जा रहा था। विमान जब हवा में ही था तभी बिहार की रहने वालीं 85 वर्षीय महिला कलावती देवी की तबीयत खराब होने लगी। सूत्रों के मुताबिक, चालक दल ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी एयरपोर्ट के एटीसी से संपर्क कर मेडिकल इमरजेंसी का हवाला दिया। एटीसी से अनुमति मिलने पर विमान को डायवर्ट कर शाम 6 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। यात्री को इलाज के लिए मेडिकल टीम को सौंपा गया। बाद में विमान देर शाम 7 बजकर 25 मिनट पर वाराणसी से मुंबई के लिए उड़ा। स्पाइसजेट के स्थानीय प्रबंधक राजेश सिंह ने बताया कि महिला यात्री अपने पोते के साथ दरभंगा से मुंबई जा रही थी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article