दुनिया

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में अंधाधुंध गोलीबारी, दो बच्चों समेत 9 लोगों की मौत; संदिग्ध हमलावर भी मिला मृत

Pennsylvania Firing: अमेरिका के पेंसिल्वेनिया से गोलीबारी की खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पेंसिल्वेनिया के एरी शहर में हुई गोलीबारी में दो बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई।

Image

पेंसिल्वेनिया में अंधाधुंध गोलीबारी (फाइल फोटो)

Pennsylvania Firing: अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य से अंधाधुंध गोलीबारी की खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पेंसिल्वेनिया के एरी शहर में हुई गोलीबारी में दो बच्चों समेत 9 लोगों की मौत हो गई।

अंधाधुंध गोलीबारी के बाद संदिग्ध हमलावर भी मृत पाया गया। पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध हमलावर के शरीर पर गोली लगने का निशाना था। ऐसे में उसके खुद को गोली मारने की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पेरी स्ट्रीट पर गोली चलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक व्यक्ति ने गोलियां चलाईं और फिर एक घर में दाखिल हो गया।

महिलाओं के मिले शव

बताया जा रहा है कि पुलिस को सड़क पर दो महिलाओं के शव मिले। इसके बाद घर के अंदर भी कई लोगों को शव बरामद किए गए। हालांकि, मृतकों की कुल संख्या में संदिग्ध हमलावर शामिल है या नहीं? अभी यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने कहा कि फिलहाल आम लोगों के लिए कोई खतरा नहीं है।

एरी के पुलिस प्रमुख रिक लोराह ने एक स्थानीय समाचार चैनल से कहा, ''पुलिस सेवा में 28 साल से अधिक समय के दौरान मैंने ऐसा कभी नहीं देखा है। मुझे नहीं लगता कि शहर ने कभी इतनी जनहानि और ऐसी घटना देखी है, जैसी हमने अभी देखी।''

लोराह ने घटना के बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार किया, लेकिन कहा कि गोलीबारी की परिस्थितियां ''बेहद परेशान करने वाली'' थीं। शापिरो ने शनिवार को कहा कि उन्होंने मेयर दरिया डेव्लिन को अपने प्रशासन की ओर से ''पूरा समर्थन'' देने की पेशकश की है।

एरी शहर प्रशासन ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि संदिग्ध हमलावर की मौत हो गई है और आम लोगों के लिए अब कोई खतरा नहीं है। एरी शहर पिट्सबर्ग से करीब 206 किलोमीटर उत्तर में स्थित है।
    Anurag Gupta
    अनुराग गुप्ताauthor

    अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article