दुनिया

10 करोड़ डॉलर का फ्रॉड और आलीशान S*X पार्टियां; भारतीय मूल के दिग्गज फाइनेंसर का वो घिनौना सच, जिसने सबको चौंकाया

Mahender Makhijani Arrested US: अमेरिका में भारतीय मूल के मशहूर फाइनेंसर महेंद्र मखीजानी को न्यू यॉर्क में गिरफ्तार किया गया है।

Image

10 करोड़ डॉलर का फ्रॉड और आलीशान S*X पार्टियां; भारतीय मूल के दिग्गज फाइनेंसर का वो घिनौना सच, जिसने सबको चौंकाया

Times Now Navbharat Explainer: अमेरिका के वित्तीय गलियारों और न्यू यॉर्क के हाई-प्रोफाइल समाज में उस समय हड़कंप मच गया, जब अमेरिकी फेडरल एजेंसियों ने भारतीय मूल के एक नामी फाइनेंसर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान महेंद्र मखीजानी (Mahender Makhijani) के रूप में हुई है। मखीजानी पर किसी छोटे-मोटे घोटाले का नहीं, बल्कि लगभग 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर की एक बहुत बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैंक धोखाधड़ी को अंजाम देने का आरोप है।

इस पूरे मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मखीजानी ने बैंकों से लूटे गए इस पैसे का इस्तेमाल किसी बिजनेस को बढ़ाने में नहीं, बल्कि अपनी आलीशान जीवनशैली, अय्याशी और न्यू यॉर्क की बेहद गुप्त व महंगी 'सेक्स पार्टियों' को स्पॉन्सर करने में किया।

महेंद्र मखीजानी कौन है?

महेंद्र मखीजानी कैलिफोर्निया के न्यूपोर्ट बीच शहर में स्थित 'कैंटर ग्रुप V' कंपनी को चलाता है। 'द कैलिफोर्निया पोस्ट' के अनुसार, न्यूपोर्ट बीच में कोरोना डेल मार के पॉश तटीय इलाके में मोंटेसिटो ड्राइव पर उनका एक आलीशान घर है। मखीजानी के लग्जरी कारों के कलेक्शन में बेंटले, पोर्श और मर्सिडीज G-वैगन जैसी कारें शामिल हैं। वह अमेरिका का स्थायी निवासी है।

अमेरिकी फेडरल एजेंटों ने बुधवार (10 जून) की सुबह ऑरेंज काउंटी में स्थित मखीजानी के आलीशान घर से उन्हें गिरफ्तार किया।

'द कैलिफोर्निया पोस्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक, हथियारों से लैस एजेंटों ने घर का गेट तोड़ा और मुख्य दरवाजे पर जोर से दस्तक दी। उनमें से एक चिल्लाया: 'पुलिस वारंट लेकर आई है, दरवाजे पर आओ!'कुछ ही देर बाद, मखीजानी पजामा पहने बाहर निकले और एजेंट उन्हें एक काली सेडान कार में बिठाकर ले गए।

क्या है पूरा घोटाला और कैसे दिया अंजाम?

फर्स्टपोस्ट की खोजी रिपोर्ट और अमेरिकी अभियोजकों के मुताबिक, महेंद्र मखीजानी ने कई सालों तक अमेरिकी बैंकिंग सिस्टम की कमियों का फायदा उठाया।

फर्जी कंपनियां और कागजात: मखीजानी ने कई मुखौटा (Shell) कंपनियां बनाईं और फर्जी वित्तीय दस्तावेज, झूठी क्रेडिट रिपोर्ट और जाली पहचान का इस्तेमाल करके अमेरिकी बैंकों से करोड़ों डॉलर के लोन और क्रेडिट लाइन हासिल की।

पैसे की हेराफेरी: जैसे ही बैंकों से मोटी रकम पास होती, वह उसे अपनी फर्जी कंपनियों के नेटवर्क के जरिए डायवर्ट कर देता था ताकि अमेरिकी टैक्स विभाग (IRS) और जांच एजेंसियों की नजरों से बचा जा सके।

बैंकों के पैसों से न्यू यॉर्क में 'अय्याशी का साम्राज्य'

जांचकर्ताओं ने जब मखीजानी के बैंक खातों और उसकी लाइफस्टाइल को खंगाला, तो जो सच सामने आया उसने अमेरिकी अधिकारियों के भी होश उड़ा दिए। मखीजानी ने बैंकों से ठगे गए $100 मिलियन के एक बड़े हिस्से का इस्तेमाल अपनी पर्सनल अय्याशी के लिए किया। आरोप है कि मखीजानी सेक्स वर्कर्स और ड्रग्स वाली पार्टियां आयोजित करता था, जिनमें कुछ बैंक कर्मचारी भी शामिल होते थे। गवाहों का दावा है कि बाद में वह इन पार्टियों में हुई घटनाओं की जानकारी का इस्तेमाल करके शामिल लोगों को ब्लैकमेल करता था और अपने स्टाफ व साथियों पर अपना कंट्रोल बनाए रखता था।आरोप है कि मखीजानी ने अपने साथियों से कहा था कि अगर वह कभी पकड़ा गया तो भारत भाग जाएगा।

लोन के पैसों से न्यू यॉर्क के सबसे महंगे इलाकों में आलीशान पेंटहाउस किराए पर लिए गए। इन ठिकानों पर नियमित रूप से अत्यधिक गुप्त, 'थीम-बेस्ड' हाई-प्रोफाइल सेक्स पार्टियां आयोजित की जाती थीं। इन रातों-रात चलने वाली पार्टियों में महंगी वाइन, ड्रग्स और दुनिया भर से बुलाई गई हाई-क्लास एस्कॉर्ट्स शामिल होती थीं, जिसका पूरा खर्च मखीजानी बैंकों के लूटे हुए पैसों से उठाता था।

इसके अलावा, उसने इन पैसों से महंगी स्पोर्ट्स कारें, ब्रांडेड घड़ियां और दुनिया के सबसे महंगे हॉलिडे डेस्टिनेशंस पर वीआईपी वेकेशन मनाने में करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा दिए।

आगे क्या? मखीजानी को हो सकती है दशकों लंबी जेल

महेंद्र मखीजानी की यह गिरफ्तारी अमेरिकी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) और वित्तीय अपराध शाखा की एक संयुक्त कार्रवाई के बाद हुई है। कोर्ट में मखीजानी पर बैंक धोखाधड़ी, वायर फ्रॉड, मनी लॉन्ड्रिंग और जाली दस्तावेज तैयार करने जैसे दर्जनों गंभीर आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, यदि मखीजानी पर लगे ये आरोप कोर्ट में पूरी तरह सिद्ध हो जाते हैं, तो उसे कम से कम 30 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है, साथ ही उसकी सभी संपत्तियों को जब्त कर बैंकों का कर्ज चुकाने का आदेश दिया जा सकता है। इस मामले के सामने आने के बाद अमेरिका में रह रहे अमीर अप्रवासी उद्योगपतियों के बीच भी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article