दुनिया

US Navy Attacks Indian Ships 'ये हमले समुद्री डकैती के सबूत...', भारतीय नाविकों की मौत पर फूटा ईरान का गुस्सा

US Navy Attacks Indian Ships: ईरान ने अमेरिका पर भारतीय वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई के अनुसार, ओमान तट के पास अमेरिकी नेवी के हमलों में कम से कम तीन भारतीय नाविकों की मौत हुई। ईरान ने इन हमलों को "राजकीय समुद्री डकैती" बताते हुए अमेरिका की कड़ी आलोचना की और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कार्रवाई की मांग की। साथ ही भारत सरकार और मृतक भारतीय नाविकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। बताया जा रहा है कि 9-10 जून को MT Settebello और 8 जून को Maryvex टैंकर को निशाना बनाया गया, जिन पर भारतीय क्रू सदस्य मौजूद थे।

Image

भारतीय नाविकों की मौत पर ईरान ने अमेरिका पर साधा निशाना।

Photo : AP

US Navy Attacks Indian Ships: ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई (Esmail Baghaei) ने अमेरिकी सेना पर भारतीय वाणिज्यिक जहाजोंपर क्रूर हमला करने का सीधा आरोप लगाया है। ईरान का दावा है कि इन अमेरिकी हमलों में कम से कम तीन भारतीय नागरिकों (नाविकों) की दर्दनाक मौत हो गई है। प्रवक्ता बघाई ने अमेरिकी कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे अमेरिका की सशस्त्र डकैती और राजकीय समुद्री डकैती की निरंतर नीति का एक स्पष्ट प्रमाण बताया है।

खतरे में अंतरराष्ट्रीय नौवहन की स्वतंत्रता: इस्माइल बघाई

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वह अमेरिका के इस कानूनविहीन आचरण के लिए उसे सख्त जवाबदेह ठहराए, क्योंकि यह वैश्विक शांति, सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय नौवहन की स्वतंत्रता को लगातार खतरे में डाल रहा है। इस दुखद घटना पर ईरान ने मारे गए भारतीय नाविकों के परिवारों के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की है और भारत सरकार तथा भारतीय जनता के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट की है।

'अमेरिका का रवैय्या गैरकानूनी'

इस्माइल बाकाई ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, "भारतीय वाणिज्यिक जहाजों पर अमेरिका द्वारा किए गए क्रूर हमलों में कम से कम तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई है, जो अमेरिका की सशस्त्र डकैती और राज्यव्यापी लूटपाट की नीति का स्पष्ट प्रमाण है। हम शहीद भारतीय नाविकों के परिवारों और मित्रों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और भारतीय जनता एवं सरकार के प्रति हार्दिक शोक व्यक्त करते हैं।"

उन्होंने आगे लिखा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अमेरिका को उसके इस गैरकानूनी आचरण के लिए जवाबदेह ठहराना चाहिए, जो वैश्विक शांति और सुरक्षा को लगातार खतरे में डाल रहा है और नौवहन की स्वतंत्रता को भी खतरे में डाल रहा है।

अमेरिकी नेवी ने किया भारतीय जहाजों पर हमला

बता दें कि 9-10 जून को अमेरिकी नेवी ने ओमान तट के पास MT Settebello नाम के ऑयल टैंकर पर हमला किया। इस जहाज पर 24 इंडियन क्रू के सदस्य मौजूद थे। इनमें से तीन भारतीय नाविकों के मौत हो गई। इससे पहले 8 जून को ओमान के दक्षिण-पूर्वी तट पर हुआ। यहां अमेरिकी नेवी ने अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित टैंकर 'मैरीवेक्स' पर मिसाइल से हमला किया। इस जहाज के क्रू मेंबर में 24 भारतीय थे। गनीमत ये रही कि इस हमले में किसी भारतीय की जान नहीं गई।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article