दुनिया

अमेरिका में भारतीय छात्र की मौत; कैलिफोर्निया में सोलो हाइकिंग पर गए PhD छात्र विक्रम मुबाई का 2 दिन बाद मिला शव

Indian Origin Student Death in US: UCSB के डॉक्टरेट छात्र विक्रम मुबायी बिग पाइन लेक्स इलाके में अकेले हाइकिंग पर गए थे और लापता हो गए थे, जिसके बाद उनका शव मिला।

Image

UCSB के डॉक्टरेट छात्र विक्रम मुबायी बिग पाइन लेक्स इलाके में अकेले हाइकिंग पर गए थे (फाइल फोटो)

UCSB के डॉक्टरेट छात्र विक्रम मुबायी बिग पाइन लेक्स इलाके में अकेले हाइकिंग पर गए थे और लापता हो गए जिसके बाद उनका शव मिला। मामले की जांच चल रही है और अधिकारियों का कहना है इसमें किसी गड़बड़ी का कोई संकेत नहीं मिला है।स्टूडेंट पब्लिकेशन 'डेली नेक्सस' के अनुसार, कैलिफ़ोर्निया के पूर्वी सिएरा नेवादा में अकेले हाइकिंग ट्रिप के दौरान लापता हुए यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सांता बारबरा (UCSB) के भारतीय मूल के डॉक्टरेट छात्र का शव मिला है।

बिग पाइन लेक्स इलाके से उनका शव बरामद

UCSB के केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के PhD छात्र विक्रम मुबायी वीकेंड पर अकेले हाइकिंग के लिए बिग पाइन लेक्स इलाके गए थे। योजना के अनुसार वापस न लौटने और परिवार से संपर्क टूट जाने के बाद उनके लापता होने पर स्थानीय अधिकारियों ने तलाशी अभियान शुरू किया। बाद में अधिकारियों ने 3 अगस्त को बिग पाइन लेक्स इलाके से उनका शव बरामद किया। अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि वह पानी में कैसे गिरे, और जांचकर्ताओं का कहना है कि फिलहाल किसी गड़बड़ी का कोई संकेत नहीं है। घटना की जांच जारी है।

परिवार से संपर्क टूटने के बाद तलाशी शुरू हुई

मुबायी के भाई-बहन की एक रेडिट पोस्ट के अनुसार, उन्होंने आखिरी बार 1 अगस्त को रात 8:30 बजे बिग पाइन लेक्स इलाके में हाइकिंग के दौरान अपने परिवार से बात की थी। बातचीत के दौरान, संपर्क टूटने से पहले उन्होंने अपने GPS कोऑर्डिनेट्स साझा किए थे। जब वह उम्मीद के मुताबिक वापस नहीं लौटे, तो उनके परिवार ने इन्यो काउंटी शेरिफ कार्यालय में उनके लापता होने की सूचना दी, जिसके बाद इन्यो काउंटी सर्च एंड रेस्क्यू स्वयंसेवकों के साथ बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया।

केमिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हासिल

उनके UCSB प्रोफाइल के अनुसार, मुबायी 2022 में यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस अर्बाना-शैंपेन से केमिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हासिल करने के बाद इसी क्षेत्र में PhD कर रहे थे। उनका एकेडमिक काम सस्टेनेबल टेक्नोलॉजीज पर केंद्रित था। उनके लिंक्डइन प्रोफ़ाइल के अनुसार, वह ऐसे बैक्टीरिया और जैविक प्रक्रियाओं पर शोध कर रहे थे जो पौधों के कचरे और प्लास्टिक को तोड़कर पेट्रोलियम-आधारित सामग्रियों के पर्यावरण-अनुकूल विकल्प विकसित कर सकें।उन्होंने UCSB में अपने समय के दौरान अंडरग्रेजुएट और ग्रेजुएट केमिकल इंजीनियरिंग कोर्स के लिए टीचिंग असिस्टेंट के तौर पर भी काम किया।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article