दुनिया

अमेरिका के कोलोराडो में चलती बस में अचानक बरसने लगीं गोलियां, एक पुलिस अधिकारी की मौत, हमलावर भी हुआ ढेर

अमेरिका के कोलोराडो में बस के अंदर हुई गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जबकि 3 पुलिसकर्मियों और एक नागरिक समेत 4 लोग घायल हुए।

Image

चलती बस में गोलीबारी की घटना से कोलाराडो में मचा हड़कंप (Times Now Navbharat)

अमेरिका के कोलोराडो (America, Colorado) में गोलीबारी की एक घटना सामने आई है। यहां लेकवुड शहर में एक बस के अंदर अचानक फायरिंग शुरू हो गई। इस घटना में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य पुलिस अधिकारी घायल हो गए। गोलीबारी की चपेट में आने से एक आम नागरिक भी घायल हुआ है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, गोली चलाने वाला संदिग्ध भी मारा गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बस के अंदर हुई गोलीबारी में पुलिस अधिकारी की मौत से स्थानीय पुलिस विभाग और प्रशासन में शोक का माहौल है।

बस के अंदर हुई गोलीबारी

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना कोलोराडो के लेकवुड (Lakewood) शहर में हुई। यहां एक बस के अंदर गोलीबारी (Firing In Bus) की गई, जिसमें पुलिस अधिकारियों और एक आम नागरिक को गोलियां लगीं। घटना में एक पुलिस अधिकारी की जान चली गई, जबकि तीन अन्य अधिकारी घायल हो गए। इसके अलावा एक नागरिक भी गोलीबारी में घायल हुआ है। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, इस गोलीबारी को अंजाम देने वाला संदिग्ध भी मारा गया है। हालांकि, अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि संदिग्ध की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

गवर्नर जेरेड पोलिस ने जताया दुख

कोलोराडो के गवर्नर जेरेड पोलिस ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृत पुलिस अधिकारी के परिवार और लेकवुड पुलिस विभाग के प्रति संवेदना व्यक्त की। गवर्नर ने घायल पुलिस अधिकारियों और आम नागरिक के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। उन्होंने इस मुश्किल समय में मृत अधिकारी के परिवार और उनके साथियों के प्रति अपनी सहानुभूति जताई।

घटना की जानकारी जुटा रही पुलिस

बस के अंदर हुई इस गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी की मौत और चार लोगों के घायल होने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस की ओर से संदिग्ध के मारे जाने की जानकारी दी गई है, लेकिन गोलीबारी के पीछे की वजह और घटना से जुड़ी दूसरी परिस्थितियों के बारे में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article