Dhanteras 2026 Shopping Muhurat: धनतेरस पर सोना, चांदी, बर्तन, वाहन, खील, जौ और घर के लिए नई चीजें खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन बाजारों में सुबह से ही रौनक देखने को मिलती है।धनतेरस की तिथि इस बार 7 नवंबर की सुबह तक है। ऐसे में आप रात में शॉपिंग कर सकते हैं। कई ऐसे लोग हैं, जो भीड़ और अन्य कामों की वजह से धनतेरस की शॉपिंग नहीं कर पाए हैं। ऐसे में वे रात में भी शॉपिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही इस साल त्रयोदशी तिथि 7 नवंबर की सुबह तक रहेगी। ऐसे में धनतेरस पर रात में खरीदारी करने से साथ ही सुबह भी चीजों को खरीदने का अवसर है।
धनतेरस 2026 पर त्रयोदशी तिथि कब से कब तक रहेगी?
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो चुकी है। इसका समापन 7 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर होगा।
- त्रयोदशी तिथि शुरू: 6 नवंबर, सुबह 10:30 बजे
- त्रयोदशी तिथि समाप्त: 7 नवंबर, सुबह 10:47 बजे
- धनतेरस का पर्व: 6 नवंबर 2026, शुक्रवार
धनतेरस का त्योहार प्रदोष काल में मनाने की परंपरा है। इस साल 6 नवंबर को त्रयोदशी तिथि के दौरान प्रदोष काल पड़ रहा है। इसी वजह से धनतेरस 6 नवंबर को मनाई जा रही है। हालांकि, त्रयोदशी तिथि अगले दिन सुबह तक रहने के कारण खरीदारी के लिए भी अतिरिक्त समय मिल रहा है।
धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या है?
धनतेरस पर सोना, चांदी और दूसरी शुभ वस्तुएं खरीदने के लिए 6 नवंबर की सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 7 नवंबर की सुबह तक का समय रहेगा। दिए गए मुहूर्त के अनुसार, सोना-चांदी खरीदने का मुख्य शुभ समय 7 नवंबर की सुबह 6 बजकर 37 मिनट तक है।
- खरीदारी का शुभ समय शुरू: 6 नवंबर, सुबह 10:30 बजे
- मुख्य खरीदारी मुहूर्त समाप्त: 7 नवंबर, सुबह 6:37 बजे
- 7 नवंबर को चौघड़िया का शुभ समय: सुबह 7:59 बजे से 9:21 बजे तक
- त्रयोदशी तिथि समाप्त: 7 नवंबर, सुबह 10:47 बजे
इस तरह 6 नवंबर की रात और 7 नवंबर की सुबह भी खरीदारी के अवसर रहेंगे। हालांकि, मुख्य खरीदारी मुहूर्त और चौघड़िया के समय को अलग-अलग समझना चाहिए।
क्या धनतेरस पर रातभर कर सकते हैं खरीदारी
जी हां, धनतेरस पर रात में भी खरीदारी कर सकते हैं। इस दिन बाजारों में देर रात तक ग्राहकों की भीड़ रहती है। कई शहरों में दुकानदार धनतेरस की खरीदारी के लिए रातभर दुकानें खुली रखते हैं, ताकि लोग अपनी सुविधा के अनुसार सामान खरीद सकें। इस साल 6 नवंबर की सुबह 10 बजकर 30 मिनट से शुरू हुई त्रयोदशी तिथि 7 नवंबर की सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। यानी 6 नवंबर की पूरी रात त्रयोदशी तिथि रहेगी। ऐसे में अगर आप दिन में खरीदारी नहीं कर पाए हैं तो रात में भी सोना, चांदी, बर्तन, वाहन और दीपावली के लिए जरूरी सामान खरीद सकते हैं। खास बात यह है कि खरीदारी का मुख्य शुभ समय 7 नवंबर की सुबह 6 बजकर 37 मिनट तक है। इस दिन ज्यादातर बाजारों में दुकानें रातभर खुली रहती हैं।
7 नवंबर की सुबह कितने बजे तक खरीद सकते हैं धनतेरस का सामान
जो लोग 6 नवंबर की रात खरीदारी नहीं कर पाते हैं, उनके लिए 7 नवंबर की सुबह भी अवसर रहेगा। इस दिन सुबह 6 बजकर 37 मिनट तक सोना-चांदी खरीदने का मुख्य शुभ मुहूर्त बताया गया है। इसके बाद सुबह 7 बजकर 59 मिनट से 9 बजकर 21 मिनट तक चौघड़िया का शुभ समय रहेगा। वहीं, त्रयोदशी तिथि सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। ऐसे में सुबह खरीदारी करने वाले लोग अपनी सुविधा और स्थानीय पंचांग में दिए गए शुभ समय को ध्यान में रखकर बाजार जा सकते हैं।
धनतेरस पर क्या-क्या खरीदना माना जाता है शुभ
धनतेरस पर सोना और चांदी खरीदने की परंपरा है। हालांकि, हर व्यक्ति अपनी आर्थिक स्थिति और जरूरत के अनुसार खरीदारी करता है। इस दिन आप सोने-चांदी के सिक्के, आभूषण, चांदी की लक्ष्मी-गणेश प्रतिमा, चांदी की मछली और पूजा के बर्तन खरीद सकते हैं।
इसके अलावा पीतल और तांबे के बर्तन, नए वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और घर की जरूरत की दूसरी चीजें खरीदना भी शुभ माना जाता है। दीपावली की पूजा के लिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, दीपक, खील-बताशे, जो और सजावट का सामान भी धनतेरस पर खरीदा जाता है।
