दुनिया

Pervez Musharraf Death: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन, दुबई में चल रहा था इलाज

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Feb 5, 2023, 12:40 PM IST

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। दुबई में उनका इलाज चल रहा था।

Pervez Musharraf Death: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का निधन(जियो न्यूज के मुताबिक) हो गया है। उनका दुबई के अमेरिकन अस्पताल में इलाज चल रहा था। वो लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे थे।पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो हत्याकांड और लाल मस्जिद के मौलवी की हत्या के मामले में मुशर्रफ भगोड़ा घोषित किया जा चुका है. 2016 से दुबई में रह रहे पूर्व राष्ट्रपति 2007 में संविधान को निलंबित करने के लिए राजद्रोह के मामले का सामना कर रहे थे।पूर्व सैन्य शासक इलाज के लिए मार्च 2016 में दुबई गए थे और उसके बाद से वापस नहीं लौटे।

10 जून को मुशर्रफ के परिवार ने किया था खास ट्वीट

10 जून को 2022 उनके परिवार ने ट्विटर पर एक बयान जारी किया और कहा कि पूर्व सेना प्रमुख उस हालात में हैं जहां से वापसी संभव नहीं है। उनके और अंग खराब हो रहे हैं हालांकि वेंटिलेटर पर नहीं हैं। (एमाइलॉयडोसिस बीमारी की वजह से पिछले 3 हफ्तों से अस्पताल में भर्ती हैं। परिवार ने लोगों के अपली कर कहा था कि उनकी सलामती के लिए दुआ करें।

दिल्ली में जन्मे थे मुशर्रफ

मुशर्रफ का जन्म 11 अगस्त, 1943 को दिल्ली में हुआ था। मुशर्रफ अपने माता-पिता के दूसरे बेटे हैं और उनके दो भाई हैं- जावेद और नावेद। जावेद पाकिस्तान की सिविल सेवा में एक उच्च-स्तरीय अधिकारी के रूप में सेवानिवृत्त हुए। नावेद एक एनेस्थिसियोलॉजिस्ट हैं, जो 1979 में लोयोला यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में रेजीडेंसी प्रशिक्षण पूरा करने के बाद से शिकागो में रह रहे हैं।मुशर्रफ ने 28 दिसंबर 1968 को सहबा से शादी की, जो कराची से हैं। उनकी एक बेटी आयला है, जो फिल्म निर्देशक असीम रजा से शादी कर चुकी है और एक बेटा बिलाल है। प्रमुख खेशगी परिवार से भी उनके करीबी पारिवारिक संबंध हैं।और उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कराची के सेंट पैट्रिक हाई स्कूल में पूरी की। पूर्व राष्ट्रपति ने लाहौर के फॉरमैन क्रिश्चियन कॉलेज में उच्च शिक्षा हासिल की थी।

ललित राय
ललित राय author

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।और देखें

End of Article