Who is Sophie Grégoire Trudeau: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और उनकी पत्नी सोफी ने अलग होने का फैसला लिया है। शादी के लगभग 18 साल बाद अपनी-अपनी जिंदगी की राहें जुदा करने के लिए दोनों ने लीगल एग्रीमेंट पर दस्तखत भी किए हैं। बुधवार (दो अगस्त, 2023) को यह बात कनाडाई पीएम के दफ्तर के बयान की ओर से बताई गई।
स्टेंटमेंट के मुताबिक, "दोनों ने यह सुनिश्चित करने के लिए काम किया है कि अलग होने के उनके फैसले के बारे में सभी कानूनी और नैतिक कदम उठाए गए हैं और वे आगे भी ऐसा करना जारी रखेंगे।"

Sophie Grégoire Trudeau in India
सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर यह जानकारी देते हुए ट्रूडो ने लिखा- सभी को मेरा हेलो। सोफी और मैं आपको यह बताना चाहते हैं कि ढेर सारे सार्थक और कठिन बातचीत के दौर के बाद हमने अलग होने का फैसला लिया है।

Justin Trudeau Insta Post
उन्होंने आगे कहा, "हमेशा से ही हम एक करीब परिवार थे, जिसमें एक-दूसरे के प्रति प्यार और सम्मान था। हमारे बच्चों की भलाई के लिए हम आपसे यह कहना चाहते हैं कि आप हमारी निजता का सम्मान करें। धन्यवाद।"

Sophie Grégoire Trudeau in Rally
ट्रूडो फिलहाल 51 साल के हैं, जबकि सोफी 48 साल की हैं। यानी दोनों की उम्र में तीन साल का फर्क है और दोनों का विवाह साल 2005 में हुआ था। दोनों के तीन बच्चे हैं। टीवी रिपोर्टर रहीं सोफी एक्टिविस्ट (जेंडर इक्वैलिटी) और स्पीकर हैं। तीन चुनावों के दौरान उन्होंने इलेक्शन कैंपेन में पति का साथ दिया था। फिलहाल वह अपने होम टाउन क्यूबेक में हैं।

Sophie Grégoire Trudeau with Hubby
दरअसल, दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते थे। वह ट्रूडो के भाई की क्लास में थीं और उस दौर में ट्रूडो के घर जाया करती थीं। 2003 में उनकी फिर भेंट हुई और वहीं से उनके रिश्ते का आगाज हुआ था।
