Nishikant Dubey slams Pakistan- भारतीय जनता पार्टी नेता निशिकांत दुबे ने बाल अधिकारों के उल्लंघन को लेकर पाकिस्तान की कलई खोलकर रख दी। दुबे ने पाकिस्तान पर अफगानिस्तान और भारत में स्कूलों और छात्रों को निशाना बनाकर हमले कर संयुक्त राष्ट्र बाल एवं सशस्त्र संघर्ष (सीएसी) के एजेंडे का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। दुबे संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के एक सत्र में ‘बाल अधिकारों का संवर्धन और संरक्षण’ विषय पर भारत की ओर से वक्तव्य दे रहे थे। उन्होंने ‘चाइल्ड हेल्पलाइन’ जैसी पहल और बाल तस्करी से निपटने के लिए उठाए गए कदमों के माध्यम से बाल अधिकारों को बनाए रखने के लिए भारत के प्रयासों को स्वीकार करने पर सदस्य देशों को धन्यवाद दिया।
बच्चों के विरुद्ध गंभीर दुर्व्यवहारों में लिप्त है पाकिस्तान
बीजेपी सांसद ने पाकिस्तान को सीएसी का उल्लंघन करने वालों में से एक बताया। उन्होंने कहा, हम पाकिस्तान द्वारा अपनी सीमाओं के भीतर बच्चों के विरुद्ध हो रहे गंभीर दुर्व्यवहारों से विश्व का ध्यान हटाने के प्रयास की कड़ी निंदा करते हैं, जैसा कि महासचिव की सीएसी 2025 पर रिपोर्ट तथा सीमा पार से जारी आतंकवाद से स्पष्ट है।
भाजपा सांसद ने पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र के सीएसी (बाल एवं सशस्त्र संघर्ष) एजेंडे का सबसे बुरा उल्लंघन करने वालों में से एक बताया और न सिर्फ पाकिस्तान के भीतर बल्कि पड़ोसी क्षेत्रों में भी गंभीर मुद्दों की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा, हम पाकिस्तान द्वारा अपनी सीमाओं के भीतर बच्चों के खिलाफ गंभीर दुर्व्यवहारों, जैसा कि सीएसी 2025 पर महासचिव की रिपोर्ट से स्पष्ट है, और साथ ही चल रहे सीमा पार आतंकवाद से दुनिया का ध्यान हटाने के प्रयास की कड़ी निंदा करते हैं।
पाकिस्तानी गोलीबारी में कई बच्चों की हुई मौत
संयुक्त राष्ट्र महासभा में संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे दुबे ने कहा कि अफगानिस्तान सीमा के पास के इलाकों में पाकिस्तानी सेना द्वारा किए गए सीमा पार हमलों और हवाई हमलों के कारण कई अफगान बच्चों को नुकसान पहुंचा है या वे मारे गए हैं। उन्होंने मई 2025 में भारतीय सीमावर्ती गांवों पर की गई गोलीबारी के लिए पाकिस्तानी सेना की कड़ी आलोचना की, जिसमें निर्दोष लोग मारे गए और घायल हुए।
उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्यों में लिप्त होने के बाद अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बोलना पाकिस्तान का बेहद पाखंड है। दुबे ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी शिविरों पर सोची-समझी कार्रवाई की और कई आतंकवादियों को मार गिराया। दुबे ने कहा, पाकिस्तान को खुद को आईने में देखना चाहिए, इस मंच पर उपदेश देना बंद करना चाहिए, अपनी सीमाओं के भीतर बच्चों की सुरक्षा के लिए कदम उठाना चाहिए और अपनी सीमाओं के भीतर महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाना बंद करना चाहिए।
