दुनिया

गजब है 22 साल के गूगल इंजीनियर का रिटायरमेंट प्लान, खाते में होगी Rs 41 करोड़ की सेविंग

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 6, 2023, 05:01 PM IST

Ethan Nguonly : गूगल की सैलरी की बात करें तो एथन की वार्षिक सैलरी $194,000 (लगभग ₹1.60 करोड़) है. इसमें बोनस और स्टॉक यूनिट्स शामिल हैं। एथन का कहना है कि पैसों की कीमत उन्होंने अपने माता-पिता से सीखी है। माता-पिता ने उन्हें सीखाया कि अपनी कमाई हुई रकम को बचत खाते में रखना बुद्धिमानी नहीं है।

Image

35 साल की उम्र में रिटायर होंगे एथन।

Photo : BCCL

Ethan Nguonly : नौकरी पेशा वाले युवाओं की चाहत होती है कि वे कम उम्र से ही अच्छी-खासी बचत कर लें ताकि रिटायर होने तक उनके पास एक मोटी पूंजी हो लेकिन सबकी इच्छाएं एवं सपने पूरे नहीं हो पाते। दुनिया में कुछ ऐसे युवा भी हैं जो सही समय सही फैसले लेते हैं और अपने सपनों को पूरा कर लेते हैं। इन्हीं में से एक हैं एथन न्गु ओनली। कैलिफोर्निया के ऑरेंज काउंटी में रहने वाली ओनली की उम्र अभी महज 22 साल है। वह गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। एथन ने इसी उम्र में अपना रिटायरमेंट प्लान कर लिया है। उनका इरादा 35 साल की उम्र तक पांच मिलियन डॉलर (करीब 41 करोड़ रुपए) की बचत करना है।

Rs 1.60 करोड़ है एथन की सलाना सैलरी

गूगल की सैलरी की बात करें तो एथन की वार्षिक सैलरी $194,000 (लगभग ₹1.60 करोड़) है. इसमें बोनस और स्टॉक यूनिट्स शामिल हैं। एथन का कहना है कि पैसों की कीमत उन्होंने अपने माता-पिता से सीखी है। माता-पिता ने उन्हें सीखाया कि अपनी कमाई हुई रकम को बचत खाते में रखना बुद्धिमानी नहीं है, एक समय के बाद यह रकम बेमानी होने लगती है। इसलिए पैसों का निवेश करना चाहिए।

माता-पिता ने बचत एवं निवेश के बारे में बताया

सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक एथन ने कहा, 'मेरे माता-पिता ने निवेश के बारे में मुझे बताया। उन्होंने बताया कि यदि मैं अपने कमाए हुए पैसों को सेविंग अकाउंट में रखूंगा तो एक समय के बाद वे बेकार हो जाएंगे। इसलिए तुमको अपनी रकम को किसी चीज में निवेश करना सीखना होगा।' एथन ने काम करते हुए निवेश के बारे में जाना। इससे उन्हें लगा कि निवेश के जरिए अपनी बचत को बढ़ाया जा सकता है। एथन ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, बर्कले में कंप्यूटर साइंस की डिग्री ली। इसके अलावा उन्होंने इंफार्मेशन एवं डेटा साइंट में मास्टर डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में गूगल में नौकरी करनी शुरू की।

फ्लोरिडा में प्रॉपर्टी खरीदी

एथन को घूमना काफी पसंद है। वह एक साल में दुनिया भर में कम से कम तीन से चार बार घूमने के लिए निकलते हैं। लेकिन वह अपने खाने पर ज्यादा पैसा नहीं खर्च करते हैं क्योंकि गूगल उन्हें एक सप्ताह में कम से कम तीन बार नाश्ते एवं लंच की सुविधा देता है। एथन ने फ्लोरिडा के रिवरव्यू में एक प्रॉपर्टी में निवेश किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article