वायरल न्यूज़

Zomato ने बड़े ऑर्डर की डिलीवरी के लिए किया खास इंतजाम, फाउंडर ने शेयर की तस्‍वीरें

Zomato Large Order Fleet: ज़ोमैटो ने एक फोटो शेयर करते हुए अपनी नई सर्विस के बारे में लोगों को बताया है। कंपनी के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने बड़े आर्डर के लिए शुरू की गई विशेष फ्लीट की फोटो शेयर की है।

Image

ज़ोमैटो ने शुरू की नई सर्विस।

Zomato Large Order Fleet: फूड डिलीवरी एप Zomato एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। कंपनी के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने मंगलवार को बड़े ऑर्डर के लिए शुरू की गई खास फ्लीट के खास वाहन की फोटो शेयर की है। ये फ्लीट छोटी पार्टी, समारोह और कार्यक्रमों में बड़े ऑर्डरों की‍ डिलीवरी करेगी। आमतौर पर देखा जाता है ऑफिस में या घर के छोटे से छोटो फंक्शन में लोग खाने की व्‍यवस्‍था नहीं कर पाते तो ऐसे में ज़ोमैटो काम आएगा। जैसे अगर आपके घर 50 मेहमान आ गए हैं या ऑफिस में 100-50 लोगों की टीम के लिए खाना मंगवाना है तो अब Zomato इसकी भी डिलीवरी कर सकता है। सीईओ ने कहा, इस फीचर में पूरी तरह से इलेक्ट्रिक गाड़ी दिखेंगी।

Zomato फाउंडर ने लिखा

Zomato फाउंडर दीपिंदर गोयल ने कहा कि, 'यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक बेड़ा है, जिसे विशेष रूप से 50 लोगों तक की सभा के लिए ऑर्डर देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। गोयल ने कहा कि पहले ज़ोमैटो ने कई डिलीवरी एजेंटों के माध्यम से बड़े ऑर्डर संभाले थे जो आदर्श ग्राहक अनुभव नहीं था। इन नए वाहनों से हमारे ग्राहकों को ज़ोमैटो पर बड़े ऑर्डर देते समय आने वाली अधिकांश समस्याओं का समाधान करना चाहिए।' उन्‍होंने ये भी बताया कि, 'इस सुविधा पर कार्य प्रगति पर है। व्‍हीकल में खाने को फ्रेश रखने के लिए भी कूलिंग डिब्बे और हॉट बॉक्सों की तरह जरूरी चीजों की उपलब्‍धता की व्‍यवस्‍था की जाएगी।'

हाल ही में ट्रोल हुआ था Zomato

पिछने महीने दीपिंदर गोयल द्वारा केवल शाकाहारी रेस्तरां से ऑर्डर देने के लिए शुद्ध शाकाहारी फ्लीट की शुरुआत करने के बाद ज़ोमैटो को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। आलोचनाओं बीच फूड डिलीवरी कंपनी ने 24 घंटे से भी कम समय में हरी वर्दी या हरे बक्से की योजना वापस ले ली। उन्होंने कहा कि गहन प्रतिक्रिया के बाद, उन्होंने और टीम ने ज़ूम कॉल पर अगले 20 घंटे बिताए, बस कुछ भी ठीक करने की कोशिश कर रहे थे जिसे हमें ठीक करने की ज़रूरत थी।

TNN Viral Desk
TNN वायरल डेस्क author

खबरों की दुनिया में अजब-गजब, फनी, शॉकिंग, दिलचस्प जानकारी, जानवरों की दुनिया के बारे में जानने के शौकीन हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर एकसाथ मिल जाएंगी ये सभी मजेदार चीजें। जिन्हें देखकर और पढ़कर ना केवल आपका मनोरंजन होगा, बल्कि रोजाना नई-नई जानकारियां भी मिलेगी।

और पढ़ें
End of Article