वायरल न्यूज़

Viral Video: चलती कार में बिना कपड़े खतरनाक स्टंट करते दिखे युवक, भड़के यूजर्स ने जमकर लगाई क्लास

Viral Video: सोशल मीडिया पर स्टंट का एक हाहाकारी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। क्योंकि, कुछ युवक बिना कपड़े पहाड़ों में चलती कार में स्टंट कर रहे थे।

Image

चलती कार में स्टंट (तस्वीर साभार- @iNikhilsaini)

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से एक हैरतअंगेज वीडियो वायरल (Trending Video) होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो इतने हाहाकारी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। जबकि, कुछ वीडियो पर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में स्टंट का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सबकी बोलती बंद कर दी है। क्योंकि, इस वीडियो में युवक बिना कपड़े चलती कार में स्टंटबाजी कर रहे थे। इस वीडियो को देखने के बाद लोग भड़क गए हैं और जमकर क्लास लगा रहे हैं।

    आज कल लोगों में स्टंट को लेकर काफी क्रेज है। कुछ लोग तो स्टंट के चक्कर में जान तक दांव पर लगा देते हैं। सोशल मीडिया पर भी स्टंट के एक से एक हाहाकारी वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको काफी अनोखा अंदाज देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह दो युवक कार के बाहर निकलकर बिना कपड़े स्टंट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह नजारा कसौल का है। इस नजारे को देखने के बाद लोग हैरान रह गए कि आखिर पहाड़ में इस तरह का स्टंट कौन करता है? देखें वीडियो...

    हैरतअंगेज नजारा

    वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए दंग रह गए होंगे। कई लोग तो इस नजारे पर सवाल भी उठा रहे हैं। एक्स पर इस वीडियो को '@iNikhilsaini' नाम के यूजर ने शेयर किया है। इस स्टंट वीडियो को हजारों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, काफी संख्या में लोगों ने इस पर कमेंट भी किए हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article