बॉलीवुड

Ramesh Taurani Diwali Bash: सलमान खान से लेकर रवीना टंडन तक, दिवाली पार्टी में लगा बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा

Ramesh Taurani Diwali Bash: बीती रात मशहूर निर्माता रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से लेकर रवीना टंडन सहित कई सेलेब्स ने शिरकत की।

Image

रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स

Ramesh Taurani Diwali Bash: बॉलीवुड हमेशा से अपनी चकाचौंध और शानदार पार्टियों के लिए जाना जाता है। हर साल की तरह इस बार भी निर्माता रमेश तौरानी ने सेलेब्स के लिए एक शानदार दिवाली पार्टी होस्ट की। इस दिवाली पार्टी में कई बड़े फिल्मी सितारों ने शिरकत की। सलमान खान, रवीना टंडन, अरबाज खान, सोहेल खान और सिद्धांत चतुर्वेदी समेत कई चर्चित हस्तियां इस खास मौके पर नजर आईं। वहीं दूसरी ओर अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ की मौजूदगी ने भी इस पार्टी को खास बना दिया। रमेश तौरानी की इस स्टार-स्टडेड दिवाली पार्टी में बॉलीवुड के पुराने और नए सितारों का शानदार मेल देखने को मिला। तो चलिए देखते हैं इस पार्ट में कौन-कौन से सितारे शामिल हुए। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Ramayana' की स्पेशल स्क्रीनिंग में दिखा सितारों का जलवा, Alia Bhatt से Sunny Deol तक ने लूटी महफिल)

सलमान खान की एंट्री ने खींचा सबका ध्यान

सलमान खान की पर वहां मौजूद सभी लोगों की निगाहें टिकी रहीं। रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में सलमान खान बेहद सिंपल और कैजुअल लुक में नजर आए। सलमान खान की एंट्री के दौरान फोटोग्राफर्स की नजरें उन्हीं पर टिकी रहीं। उनकी मौजूदगी ने पार्टी के उत्साह को और बढ़ा दिया।

रवीना टंडन भी आईं नजर

90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन भी रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में शामिल हुईं। रवीना टंडन की मौजूदगी ने बॉलीवुड के पुराने दौर की यादें भी ताजा कर दीं। रवीना टंडन इस दौरान बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश अवतार में दिखाई दीं।

अरबाज-शूरा ने साथ में की एंट्री

अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा खान के साथ रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में पहुंचे। दोनों को साथ में देखकर पार्टी में मौजूद फोटोग्राफर्स ने उनके कई खूबसूरत पल कैमरे में कैद किए। अरबाज खान और शूरा खान की साथ में मौजूदगी ने फैन्स का ध्यान खींचा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Malamaal Weekly 2: प्रियदर्शन और रितेश देशमुख हुए सीक्वल से बाहर, जानिए वजह)

अदिति राव हैदरी-सिद्धार्थ का दिखा रोमांटिक अंदाज

रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने भी शिरकत की। इस दौरान दोनों का एक बेहद प्यारा और कैंडिड पल देखने को मिला। सिद्धार्थ अपनी पत्नी अदिति राव हैदरी की तस्वीर कैमरे में कैद करते नजर आए। सोशल पर इस कपल की खूब तारीफ हो रही है।

मोना सिंह, अलीजेह, जिम्मी शेरगिल और सोहेल खान भी पार्टी में हुए शामिल

रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में मोना सिंह, अलीजेह, जिम्मी शेरगिल और सोहेल खान भी एक साथ नजर आए। इन कलाकारों की मौजूदगी ने आगामी फिल्म 'बोलो बोलो बोलो' को लेकर चर्चा को और बढ़ा दिया है। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी भी इस शानदार दिवाली सेलिब्रेशन का हिस्सा बने। अभिनेता अपने स्टाइलिश अंदाज में पार्टी में पहुंचे और अपनी मौजूदगी से शाम की रौनक बढ़ाई।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article