Priyadarshan-Riteish Deshmukh Out From Malamaal Weekly 2: साल 2006 में रिलीज हुई बॉलीवुड की मजेदार कॉमेडी फिल्म 'मालामाल वीकली' को दर्शकों ने पसंद किया था। लगभग 16 सालों के बाद मेकर्स ने इस मूवी के सीक्वल को बनाने की बड़ी प्लानिंग की। फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से उत्सुकता बनी हुई है। 'मालामाल वीकली 2' (Malamaal Weekly 2) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि फिल्म के सीक्वल में न तो ओरिजिनल डायरेक्टर प्रियदर्शन नजर आएंगे और न ही अभिनेता रितेश देशमुख वापसी करेंगे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Ramayana' की स्पेशल स्क्रीनिंग में दिखा सितारों का जलवा, Alia Bhatt से Sunny Deol तक ने लूटी महफिल)
'मालामाल वीकली 2' से प्रियदर्शन ने बनाई दूरी
प्रियदर्शन ये साफ इनकार कर दिया है कि वो 'मालामाल वीकली 2' को डायरेक्ट नहीं करेंगे। Variety India से बातचीत के दौरान प्रियदर्शन ने स्पष्ट किया कि वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'मैं यह फिल्म नहीं कर रहा हूं। मैंने कोई भी सीक्वल नहीं बनाने का फैसला किया है।' प्रियदर्शन के इस बयान से साफ हो गया है कि 'मालामाल वीकली 2' को अब एक नई रचनात्मक टीम आगे बढ़ाएगी।
रितेश देशमुख भी नहीं आएंगे नजर
इस मूवी को लेकर दूसरा बड़ा अपडेट यह है कि रितेश देशमुख भी 'मालामाल वीकली 2' में वापसी नहीं करेंगे। 2006 में रिलीज हुई पहली फिल्म में रितेश देशमुख ने अहम भूमिका निभाई थी। उनकी कॉमिक टाइमिंग और फिल्म के बाकी कलाकारों के साथ तालमेल ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। प्रियदर्शन और रितेश देशमुख दोनों के बाहर होने से यह साफ है कि सीक्वल में दर्शकों को एक नई स्टारकास्ट देखने को मिलेगी। हालांकि फिल्म के कलाकारों के नामों का आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan की सुरक्षा को लेकर AICWA चिंतित, PM मोदी से की खास मांग)

Malamaal Weekly
अमित जोशी संभालेंगे निर्देशन की जिम्मेदारी
प्रियदर्शन के सीक्वल से अलग होने के बाद अब फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी अमित जोशी संभाल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमित जोशी इस कॉमेडी फिल्म को डायरेक्ट कर सकते हैं। अमित जोशी शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के सह-निर्देशक रह चुके हैं। ऐसे में 'मालामाल वीकली 2' उनके लिए एक अलग तरह की कॉमेडी फिल्म होगी।
