वायरल न्यूज़

Viral Wedding Card: ये है दुनिया का सबसे प्यारा शादी का कार्ड! दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर देख दिल हार बैठेंगे

Cutest Wedding Card: शादी के इस कार्ड में आप दूल्हा-दुल्हन को समुद्र के किनारे देख पाएंगे। दोनों तस्वीर में काफी खुश नजर आते हैं। इसमें दुल्हा-दुल्हन की तस्वीर को बेहद क्रिएटिवटी के साथ कार्ड में लगाया गया है।

Image

शादी का कार्ड वायरल (फोटो साभार- worldofweddingco इंस्टाग्राम)

Cutest Wedding Card: शादी के एक अनोखा कार्ड इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस कार्ड में दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर देखकर आप यकीनन अपना दिल हार बैठेंगे। आपने भले ही पहले भी शादी के कार्ड में दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर देखी होगी, लेकिन यह कार्ड उनसे थोड़ा अलग है। इसमें दुल्हा-दुल्हन की तस्वीर को बेहद क्रिएटिवटी के साथ कार्ड में लगाया गया है। शादी के कार्ड का वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद लोगों का दिल खुश हो रहा है।

शादी का प्यारा कार्ड वायरल

आप इस कार्ड में मेहराब के दरवाजे जैसी एक चीज देख सकते हैं। इसमें आपको फूलों का हिस्सा दिखाई देगा। इसी के अंदर आपको शादी के पूरे कार्यक्रम की बातें लिखी नजर आएंगी। शादी के इस कार्ड में सबसे ज्यादा दिल छूने वाली चीज तब दिखती है, जब इसे नीचे खींचा जाता है। जैसे ही इस कार्ड को नीचे खींचा जाता है तो कार्यक्रम की जगह सीधे दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर दिखाई देने लगती है। देखें वीडियो-

शादी के इस कार्ड में आप दूल्हा-दुल्हन को समुद्र के किनारे देख पाएंगे। दोनों तस्वीर में काफी खुश नजर आते हैं। शादी के कार्ड का यह वीडियो @worldofweddingco नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो इतना प्यारा है, जिसे अब तक 20 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'फूल, प्रेम और थोड़ा सा जादू।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article