वायरल न्यूज़

ढाई लाख की साड़ी के लिए सुबह 4 बजे से लगी लाइन, महिलाओं का क्रेज देख दंग रह जाएंगे आप

कर्नाटक के KSIC शोरूम पर महिलाएं सुबह 4 बजे से मैसूर की असली सिल्क साड़ी खरीदने के लिए लाइन में लग रही हैं। साड़ियों की कीमत ₹23 हजार से ₹2.5 लाख तक है और हर ग्राहक को सिर्फ एक साड़ी मिल रही है। कारीगरों की कमी और त्योहारों-शादी के सीजन में बढ़ी मांग के कारण मैसूर सिल्क की भारी किल्लत चल रही है, जिससे शोरूम का स्टॉक जल्दी खत्म हो जाता है।

Image

ढाई लाख की साड़ी के लिए सुबह 4 बजे से लगी महिलाओं की लाइन (फोटो: X/@ByRakeshSimha)

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल कर्नाटक सिल्क इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन (KSIC) के शोरूम के बाहर इन दिनों अजीब नज़ारा देखने को मिल रहा है। महिलाएं सुबह 4 बजे से लाइन लगाकर मैसूर की असली सिल्क साड़ी खरीदने पहुंच रही हैं। साड़ियों की कीमत करीब ₹23,000 से लेकर ₹2.5 लाख रुपये तक है। नियम यह है कि हर ग्राहक को सिर्फ एक ही साड़ी मिलेगी और लाइन में लगने के लिए टोकन जरूरी है। दरअसल, असली मैसूर सिल्क साड़ियों की बाजार में भारी कमी चल रही है। खासतौर पर वे साड़ियां जो KSIC बनाता है, क्योंकि यही संस्था GI टैग वाली शुद्ध मैसूर सिल्क तैयार करने का अधिकार रखती है। यह समस्या पूरे 2025 से बनी हुई है और 2026 में भी जल्दी खत्म होती नहीं दिख रही।

इस कमी की सबसे बड़ी वजह है कि कॉर्पोरेशन के पास सीमित संख्या में प्रशिक्षित बुनकर और कारीगर हैं। किसी कारीगर को काम के लिए तैयार होने में ही 6–7 महीने लग जाते हैं। इसके अलावा उत्पादन सिर्फ सरकारी प्रशिक्षित वर्कफोर्स तक सीमित है, जिससे तेजी से स्केल-अप करना संभव नहीं हो पाता। जब शादी का मौसम, वरलक्ष्मी पूजा, गौरी-गणेश उत्सव और दीपावली जैसे त्योहार आते हैं, तब मांग अचानक कई गुना बढ़ जाती है। नतीजा यह होता है कि शोरूम का स्टॉक कुछ ही समय में खत्म हो जाता है। कुछ लोग इस हालात की तुलना पुराने सोवियत यूनियन से कर रहे हैं, जहां चीजों की भारी किल्लत रहती थी।

फर्क बस इतना है कि KSIC कम से कम असलीपन की गारंटी देता है। जबकि निजी कंपनियां कई बार ग्राहकों को नकली या चीनी आर्टिफिशियल सिल्क थमा देती हैं। इसका उदाहरण तिरुपति में सामने आया था, जहां एक निजी ठेकेदार भक्तों को फर्जी सिल्क सप्लाई कर रहा था। इसी वजह से आज मैसूर सिल्क सिर्फ कपड़ा नहीं, बल्कि भरोसे और इंतजार की कहानी बन चुका है। यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया के एक्स पर @ByRakeshSimha नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखने यूजर्स भी कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article