वायरल न्यूज़

बुर्का पहनकर शख्स मांग रहा था भीख, आवाज ने खोल दी सारी पोलपट्टी, Video हुआ वायरल

अजमेर की ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह में बुर्का पहनकर भीख मांग रहा युवक पकड़ा गया। आवाज पर शक होने के बाद कर्मचारियों ने बुर्का हटाया तो पूरा मामला सामने आया।

Image

अजमेर दरगाह पर बुर्का पहनकर भीख मांग रहा था युवक (Times Now Navbharat)

अजमेर की प्रसिद्ध ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बुर्का पहनकर एक युवक जायरीनों के बीच भीख मांगता हुआ दिखाई दिया। जब दरगाह कमेटी के कर्मचारियों को उसकी आवाज पर शक हुआ तो उन्होंने उसे पकड़ लिया। इसके बाद बुर्का हटाने पर पता चला कि बुर्के के भीतर कोई महिला नहीं बल्कि एक पुरुष है। इस घटना का वीडियो (Video) अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

भीख मांगने के लिए पहना बुर्का

बताया जा रहा है कि यह मामला हाल ही में ख्वाजा गरीब नवाज की महाना छठी के दौरान का है। इस दौरान दरगाह में बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचते हैं। इसी भीड़ के बीच एक युवक बुर्का पहनकर पहुंच गया और लोगों से भीख मांगने लगा। युवक को देखकर शुरुआत में किसी को खास शक नहीं हुआ। वह बुर्के में पूरी तरह ढका हुआ था और दरगाह परिसर में आने वाले लोगों से मदद मांग रहा था।

युवक की आवाज सुनकर हुआ कर्मचारियों को शक

इसी दौरान उसकी आवाज ने दरगाह कमेटी के कर्मचारियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। कर्मचारियों को उसकी आवाज सामान्य महिलाओं जैसी नहीं लगी। इसके बाद उन्हें युवक पर शक हुआ। कर्मचारियों ने उसे रोककर पूछताछ की और बुर्का हटाने को कहा। जब बुर्का हटाया गया तो अंदर एक युवक दिखा। यह देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। इसके बाद दरगाह कमेटी के कर्मचारियों ने युवक को पकड़ लिया और उसे संबंधित थाने ले गए। वहां पुलिस ने युवक से पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो में युवक के बुर्का पहनकर भीख मांगने की घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि, इस मामले में युवक ने ऐसा क्यों किया, इसकी सही वजह अभी सामने नहीं आई है। यह भी साफ नहीं है कि युवक ने सिर्फ भीख मांगने के लिए बुर्का पहना था या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी। पुलिस की ओर से भी इस संबंध में अभी कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article