वायरल न्यूज़

रोमांच के चक्कर में मौत से खेल! चलते झूले पर खड़ा हुआ शख्स, Video देख अटकी लोगों की सांसें

चलते हुए बड़े से झूले पर खड़े होकर शख्स खतरनाक स्टंट दिखा रहा था। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

घूमते हुए झूले पर खड़ा रहा शख्स (Instagram/@hasleyoriginals)

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान भी होते हैं और डर भी जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो (Video) इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक शख्स चलते हुए Giant Wheel यानी बड़े झूले पर खड़ा नजर आ रहा है। इस दौरान वह झूला (Giant Wheel) लगातार घूमता हुआ दिखाई देता है।

जान हथेली पर रखकर Giant Wheel पर खड़ा हुआ शख्स

वीडियो (Video) में आप देख सकते हैं कि शख्स काफी ऊंचाई पर खड़ा है और उसके आसपास किसी तरह की सुरक्षित जगह नजर नहीं आती। आप देख सकते हैं कि उस बड़े से झूले (Giant Wheel) पर खड़े रहना अपने आप में बेहद खतरनाक है। अगर ऐसे में जरा सा भी संतुलन बिगड़ता है, तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता है। वीडियो देखने वाले कई लोग इस हरकत को लेकर उस युवक को खरी-खोटी सुना भी रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

जरा सा बैलेंस बिगड़ता तो हो जाता बड़ा हादसा

सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो सामने आने के बाद लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर कोई व्यक्ति दूसरों के मनोरंजन के लिए खुद की जान जोखिम में क्यों डाल रहा है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ऐसी जगह पर छोटी सी गलती भी भारी पड़ सकती है। जबकि, कई लोग दूसरों से ऐसी खतरनाक हरकतों को दोहराने से बचने की अपील कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @hasleyoriginals नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक हजारों लोगों ने देखा और सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है।

शख्स की खतरनाक हरकत

फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह वीडियो कहां का है और इसमें दिखाई दे रहा शख्स कौन है? वीडियो के पीछे की पूरी कहानी भी सामने नहीं आई है। इसलिए इसके बारे में किसी तरह का दावा करना सही नहीं होगा। फिलहाल जो कुछ दिखाई दे रहा है, उसी के आधार पर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आप ना करें ऐसी गलती

लोगों को बता दें कि इस तरह के स्टंट आपकी जान को जोखिम में डालते हैं, इसलिए कभी भी वायरल वीडियो या किसी के दिखावे को देखकर उसे खुद आजमाने से बचें क्योंकि आपके कुछ सेकंड का रोमांच जिंदगी भर का पछतावा बन सकता है। मनोरंजन के लिए जोखिम उठाने की बजाय अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। Giant Wheel हो या कोई दूसरा झूला, उस पर हमेशा सही तरीके और पूरी गाइडलाइन्स के साथ ही झूलें।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article