वायरल न्यूज़

वायरल बच्ची टिंकल का नया Video आया सामने, खुशी से बोली- अब हम इंडिया हो गया है

वायरल बच्ची टिंकल का एक और नया वीडियो सामने आया है। वीडियो में टिंकल खुशी से कहती नजर आ रही हैं, “अभी हम इंडिया हो गया है।” उनका नया वीडियो फिर वायरल हो रहा है।

Image

टिंकल का नया VIDEO हुआ वायरल (Instagram/@karga_tinkle_gongo)

सोशल मीडिया पर वायरल हुई बच्ची टिंकल एक बार फिर चर्चा में हैं। उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह काफी खुश नजर आ रही हैं। वीडियो में टिंकल मुस्कुराते हुए दिखाई दे रही हैं और एक खास बात कहते हुए नजर आ रही हैं। उनकी बात सुनकर सोशल मीडिया पर लोग एक बार फिर उनके वीडियो को धड़ल्ले से शेयर कर रहे हैं।

टिंकल का नया वीडियो आया सामने, एक लाइन ने फिर जीता सबका दिल

इस वायरल वीडियो (Viral Video) में टिंकल अपने पिछले वीडियो के लिए व्यूअर्स को धन्यवाद देते हुए यह कह रही हैं कि, "अब सबलोग हमको इंडिया बोल रहा है। अभी हम इंडिया हो गया। आप सबको थैंक्यू, मेरे वीडियो को लाइक करने के लिए, मै भी आप सबको लाइक करेगा।” इन बातों को कहने के दौरान टिंकल के बोलने का अंदाज काफी प्यारा लग रहा है और इसी वजह से उनका यह वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग उनके इस अंदाज पर अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

पहले कहा ‘चाइनीज मत बोलो’, अब बोली- हम इंडिया हो गया है

दरअसल, टिंकल इससे पहले भी एक वीडियो की वजह से सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल हुई थीं। उस वीडियो में वह लोगों से अपील करती हुई नजर आई थीं कि उन्हें चाइनीज न कहा जाए। उन्होंने खुद को इंडिया का बताते हुए अपनी बात रखी थी। उनका वह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। लोगों ने टिंकल के बोलने के अंदाज और मासूमियत को काफी पसंद किया। जिसके बाद देखते ही देखते उनका वीडियो सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर शेयर होने लगा और टिंकल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं।

लोगों को खूब पसंद आया टिंकल का यह नया अंदाज

अब सामने आए नए वीडियो (Video) में टिंकल का अंदाज पहले से काफी अलग नजर आ रहा है। वह काफी खुश दिखाई दे रही हैं और पूरे उत्साह के साथ अपनी बात कहती हैं। उनकी छोटी सी बात ने एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। वीडियो में टिंकल का “अभी हम इंडिया हो गया है” कहना लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। कई लोग उनके इस मासूम अंदाज को देखकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, कुछ लोग उनके पुराने वीडियो को भी याद कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने खुद को चाइनीज कहे जाने पर अपनी बात रखी थी।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article