क्रिकेट

अपने ही कप्तान को पीछे छोड़ स्टार्क बने WTC इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क नाम की आंधी आई जो बांग्लादेश के बल्लेबाजों को उड़ा ले गई। नतीजा बांग्लादेश की पूरी टीम केवल 65 रन बनाकर ढेर हो गई।

Image

मिचेल स्टार्क (साभार-ICC)

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल स्टार्क के दम पर मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश के पहली पारी के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट के नुकसान पर 165 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास 101 रन की बढ़त हो चुकी है और उसके दो विकेट अब भी शेष हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क नाम की आंधी आई जो बांग्लादेश के बल्लेबाजों को उड़ा ले गई। नतीजा बांग्लादेश की पूरी टीम केवल 65 रन बनाकर ढेर हो गई।

बांग्लादेश की खराब बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उसके 4 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए। बांग्लादेश की ओर से सर्वाधिक 11 र की पारी मेहदी हसन मिराज ने खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने 10 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट चटकाए। उन्होंने अपने आखिरी 5 विकेट 22 गेंद के भीतर झटके। इस स्पेल के साथ ही उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे सफल गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

मिचेल स्टार्क ने तोड़ा पैट कमिंस का रिकॉर्ड

इस मुकाबले से पहले वह पैट कमिंस से एक विकेट पीछे थे। लेकिन पहले दिन का खेल खत्म होने तक उन्होंने अपने विकेट का आंकड़ा 230 तक पहुंचा दिया। अब वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में पैट कमिंस 225 विकेट के साथ नंबर दो पर खिसक गए हैं। टॉप-5 गेंदबाजों की बात करें तो तीसरे नंबर पर 225 विकेट के साथ नाथन लियोन हैं जबकि चौथे और 5वें नंबर पर अश्विन और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है। अश्विन के नाम 195 विकेट हैं जबकि बुमराह 185 विकेट चटका चुके हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article