वायरल न्यूज़

VIDEO: सड़क पर दिखी सुपरकार तो खुशी से झूम उठे स्कूली बच्चे, मालिक ने इस खास पल को बना दिया यादगार

स्कूल बस में बैठे बच्चे सड़क पर दौड़ रही सुपरकार को देखकर खुश हो रहे थे। बच्चों की खुशी देख कार मालिक ने अपनी कार रोक दी और उनसे मुलाकात की।

Image

सड़क पर दिखी सुपरकार तो खुशी से झूम उठे स्कूली बच्चे (Instagram/@reelpesealofficial)

कभी-कभी जिंदगी में मिलने वाली छोटी-सी खुशी हमारे लिए हमेशा के लिए यादगार बन जाती है। ऐसा ही कुछ स्कूली बच्चों के साथ हुआ, जब उन्होंने सड़क पर एक चमचमाती काली लैम्बोर्गिनी (Lamborghini) देखी। बच्चे बस की खिड़कियों से इस महंगी कार को देखकर काफी उत्साहित हो गए। उन्हें शायद अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही देर में उन्हें इस कार को करीब से देखने का मौका मिलने वाला है।

सड़क पर सुपरकार देख खुश हुए बच्चे

बताया जा रहा है कि लैम्बोर्गिनी (Lamborghini) के मालिक का नाम राकेश कुमार है। वह अपनी काली लैम्बोर्गिनी (Lamborghini) चला रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक स्कूल बस पर पड़ी। बस में बैठे बच्चे उनकी कार को देखकर खुश हो रहे थे। कुछ बच्चे खिड़कियों से बाहर झांक रहे थे और कार को देखकर खुशी से चिल्ला रहे थे। आमतौर पर ऐसी स्थिति में कोई व्यक्ति बस आगे बढ़ाकर चला जाता लेकिन राकेश कुमार ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने बच्चों की खुशी को देखा और उनके साथ कुछ पल बिताने का फैसला किया।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

बच्चों के लिए मालिक ने रोक दी कार और किया दिल जीतने वाला काम

राकेश ने अपनी कार बस के पास चलाते हुए खिड़की के नीचे ले गए और बच्चों की तरफ हाथ हिलाया। जिसके बाद बच्चों की खुशी और भी बढ़ गई। फिर राकेश ने बच्चों से पूछा कि क्या वे उन्हें ऐसी जगह तक रास्ता बता सकते हैं, जहां वह कार रोक सकें। बच्चों ने उन्हें रास्ता बताया और राकेश कुमार ने वहां अपनी Lamborghini रोक दी। इसके बाद वे बच्चों की बस में उनसे मिलने पहुंचे। जहां उनसे बच्चों ने एक और लाल रंग लैम्बोर्गिनी (Lamborghini) कार मंगाने की जिद्द की। जिसके बाद राकेश ने तुरंत अपने ड्राइवर को कॉल किया और उससे वह लाल रंग की लैम्बोर्गिनी लाने को कहा।

महंगी कार से ज्यादा दिल जीत गया मालिक का अंदाज

जब उनका ड्राइवर उस लाल रंग की लैम्बोर्गिनी को लेकर वहां पहुंचा तब उन्होंने उन बच्चों को अपनी उस कार को नजदीक से दिखाया। जिस कार को बच्चे कुछ देर पहले सिर्फ बस की खिड़की से देख रहे थे, अब वैसी दो-दो कार उनके सामने खड़ी थी और वे उस कार को ध्यान से देख और छू रहे थे। वहीं बच्चे उन सुपरकार की स्टीयरिंग पर अपना हाथ फेरते उसे चलाने का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। बच्चों के लिए यह पल बेहद खास था। उनके चेहरे की खुशी देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह छोटी-सी मुलाकात उनके लिए लंबे समय तक याद रहने वाली है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article