Viral Video: ठाणे-पनवेल लोकल ट्रेन (Mumbai Local Train) के महिला डिब्बे के अंदर महिलाओं के बीच हो रही लड़ाई का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो गया है। तुर्भे स्टेशन के पास एक सीट खाली होने पर एक महिला यात्री ने दूसरी महिला को सीट देने की कोशिश की लेकिन तभी एक तीसरी महिला ने भी खाली सीट पर कब्जा करने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों ने एक दूसरे को पीटना शुरू कर दिया तो विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक की नौबत आ गई।
महिला पुलिसकर्मी भी घायल
जल्द ही, अन्य महिलाएं भी इस लड़ाई में शामिल हो गईं। मामले को सुलझाने के लिए नेरुल में हस्तक्षेप करने की कोशिश करने पर एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई। पुलिसकर्मी समेत कम से कम तीन महिलाओं को चोटें आईं। इस मामले में वाशी रेलवे स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एस कटारे ने बताया कि सीट को लेकर शुरू हुए विवाद में कुछ महिलाओं ने मारपीट हो गई थी। इस मारपीट में एक महिला पुलिसकर्मी भी घायल भी हो गई है जिनका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।कुछ दिन पहले वायरल हुआ था बुजुर्ग महिला का वीडियो
कुछ दिन पहले ही मुंबई की लोकल ट्रेन का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक बूढ़ी अम्मा मुंबई लोकल ट्रेन में चॉकलेट बेचकर अपना गुजारा करती हुई नजर आईं। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने महिला का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'किसी की ज़िंदगी आराम है, संघर्ष किसी की ज़िंदगी का नाम है। ये महिला और इनके जैसे हज़ारों लोग जो मेहनत कर दो वक्त की रोटी कमाते हैं, हो सके तो उनसे सामान ज़रूर खरीदें।'
