क्रिकेट

नई जिम्मेदारी से पहले मंधाना को झूलन गोस्वामी की खास सलाह

हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के कुछ घंटे बाद ही मंधाना को यह जिम्मेदारी दे दी गई। उन्हें अब जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है वह उनके सामने नई चुनौती है। मंधाना को इस जिम्मेदारी से पहले झूलन ने एक खास सलाह दी है।

Image

स्मृति मंधाना (साभार-X)

हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के कुछ घंटे बाद ही बीसीसीआई ने भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम के नए कप्तान के नाम की घोषणा कर दी। अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली मंधाना बतौर खिलाड़ी पहले ही अपने आप को साबित कर चुकी हैं। लेकिन अब जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है वह उनके सामने नई चुनौती है। इस बड़ी जिम्मेदारी से पहले भारत की वन ऑफ द ग्रेट बॉलर झूलन गोस्वामी ने मंधाना को खास सलाह दी है। उन्होंने मंधाना को शुभकामना देते हुए लिखा ' हर नए कप्तान को एक विरासत मिलती है, लेकिन साथ ही उन्हें अपनी खुद की एक नई विरासत बनाने का मौका भी मिलता है।

स्मृति, जब आप तीनों प्रारूपों में भारतीय महिला क्रिकेट की कमान संभाल रही हैं, तो आप एक नई भूमिका, एक नई जिम्मेदारी और अपने सफर का एक नया अध्याय शुरू कर रही हैं। आपने बल्ले से भारतीय क्रिकेट को पहले ही कई यादगार पल दिए हैं। अब आपके पास आगे बढ़कर नेतृत्व करने, टीम को प्रेरित करने और गर्व के कई और पल बनाने का अवसर है। आशा है कि यह सफर आपको नई चुनौतियां, नई सीख और अविस्मरणीय यादें देगा।

झूलन ने दी खास नसीहत

झूलन गोस्वामी ने मंधाना को नसीहत देते हुए कहा 'विश्वास के साथ नेतृत्व करें, अपने प्रति ईमानदार रहें और सबसे महत्वपूर्ण बात, अपने प्रिय खेल का आनंद लेते रहें। कप्तान स्मृति, आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मंधाना का पहला असाइमेंट जिम्बाब्वे के खिलाफ होना है। भारतीय टीम का यह सीरीज घरेलू होगी। इस सीरीज में भारतीय टीम 3 टी20 मैच जबकि 3 वनडे मैच की सीरीज खेलेगी।

टीम का हो चुका है ऐलान

जिम्बाब्वे के खिलाफ इस घरेलू सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टी20 सीरीज में शेफाली वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है जबकि वनडे सीरीज में इसकी जिम्मेदारी दीप्ति शर्मा को दी गई है। विकेटकीपर भी अलग-अलग फॉर्मेट के लिए अलग-अलग चुना गया है।

भारत-जिम्बाब्वे सीरीज

भारत-जिम्बाब्वे के बीच पहले 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज 16-20 अक्टूबर तक खेली जाएगी। इसके सभी मुकाबले शहीद वीर नरायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी। वनडे सीरीज 23-28 अक्टूबर के बीच खेली जाएगी। वनडे सीरीज बीसीए वड़ोदरा के कोटांबी क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article