Teachers Fight Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें इतनी मजेदार होती हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिन बन जाता है। जबकि, कुछ मामलों को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ मामले तो ऐसे होते हैं जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसमें दो महिला टीचरों के बीच जमकर लड़ाई हो रही है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गया।
बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो (Viral Video) उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सरकारी बालिका विद्यालय का है। जहां किसी बात को लेकर दो महिला टीचर के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। हैरानी की बात ये है कि छात्रों के सामने दोनों टीचर आपस में लड़ने लगे। दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर घूसे बरसाए। इसके बाद और मामला बिगड़ा और देखते ही देखते कुछ और टीचर इस लड़ाई में शामिल हो गए। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह टीचर्स आपस में लड़ रहे हैं। देखें वीडियो...
महिला शिक्षकों के बीच जमकर लड़ाई
वीडियो (Shocking Video) देखकर आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। क्योंकि, जिस तरह ये टीचर्स आपस में लड़ रही हैं वो वाकई में चौंकाने वाला नजारा था। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया और बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। वहीं, यूजर्स इस घटना की काफी आलोचना भी कर रहे हैं।
