NIOS Date Sheet 2026 Class 10 and 12: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की अक्टूबर-नवंबर 2026 की पब्लिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब अपने विषय के अनुसार परीक्षा की तारीख और समय देख सकते हैं। थ्योरी परीक्षाएं 22 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगी और दिसंबर तक चलेंगी। NIOS के शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 10वीं की आखिरी परीक्षा 7 दिसंबर 2026 को होगी। वहीं, कक्षा 12वीं की थ्योरी परीक्षाएं 5 दिसंबर 2026 को समाप्त होंगी।
NIOS Date Sheet 2026 Imp Date
| विवरण | तारीख |
| बोर्ड का नाम | NIOS |
| परीक्षा सत्र | अक्टूबर-नवंबर 2026 |
| परीक्षा शुरू होने की तारीख | 22 अक्टूबर 2026 |
| कक्षा 10वीं की आखिरी परीक्षा | 7 दिसंबर 2026 |
| कक्षा 12वीं की आखिरी परीक्षा | 5 दिसंबर 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | sdmis.nios.ac.in |
NIOS Date Sheet 2026: Steps to Download
छात्र डेटशीट डाउनलोड करने के लिए NIOS की आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाएं। वहां परीक्षा या नोटिफिकेशन सेक्शन में अक्टूबर-नवंबर 2026 की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षाओं से जुड़ा नोटिफिकेशन देखें। इसे खोलकर डेटशीट देखें और अपने विषयों की तारीख, सब्जेक्ट कोड और परीक्षा का समय चेक करें। इसके बाद टाइमटेबल डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।
परीक्षा की तैयारी करते समय इन बातों का रखें ध्यान
डेटशीट मिलने के बाद छात्र अपने चुने हुए सभी विषयों की तारीखें ध्यान से नोट कर लें। परीक्षा के समय और पेपर की अवधि की जानकारी भी जरूर जांचें। इसके आधार पर रिवीजन का टाइमटेबल बनाएं, ताकि किसी विषय की तैयारी अधूरी न रह जाए।
छात्रों को परीक्षा केंद्र या रीजनल सेंटर से जुड़े निर्देशों के लिए NIOS की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले नए नोटिस भी देखते रहना चाहिए। परीक्षा की तारीख या समय में बदलाव होने पर आधिकारिक सूचना को ही सही मानें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: रेलवे में स्टेशन मास्टर भर्ती का बदलेगा नियम, अब अलग से जारी होगा फॉर्म
