शहर

नीतीश कुमार के नाम पर होंगे JDU के सभी कार्यक्रम, संजय झा ने किया ऐलान

जेडीयू के सभी कार्यक्रम अब नीतीश कुमार के नाम पर आयोजित किए जाएंगे। फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद कार्यक्रम के दौरान संजय झा ने घोषणा की।

Image

नीतीश कुमार के नाम पर होंगे JDU के सभी कार्यक्रम

पटना : जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने घोषणा की है कि पार्टी के सभी कार्यक्रम अब नीतीश कुमार के नाम पर आयोजित किए जाएंगे। पटना में आयोजित ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने पिछले 20 वर्षों में बिहार के लिए जो काम किया है और जिस तरह से पार्टी का नेतृत्व किया है, उसे देखते हुए अब पार्टी के सभी कार्यक्रम उनके नाम पर होंगे।

संजय झा ने बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर पार्टी के भीतर उम्मीदवारों के संबंध में चल रही चर्चाओं पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी के सभी आठ उम्मीदवार चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी एकजुट होकर सभी उम्मीदवारों को जिताने के लिए काम करेगी। विधान परिषद चुनाव की रणनीति को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर एक बड़ी बैठक भी बुलाई गई है।

फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद

‘फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद’ कार्यक्रम के माध्यम से बिहार के जल संसाधनों, किसानों के हितों एवं राज्य के अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए बिहार के हितों की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प दोहराया गया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article