वायरल न्यूज़

Guinness World Record: बचपन में शार्क से लगता था डर, आज शरीर पर बनवा डाले 106 शार्क टैटू

बचपन में शार्क से डरने वाली एमिली मॉरिसन ने आज अपने शरीर पर 106 शार्क टैटू बनवाकर Guinness World Record बना लिया।

Image

महिला के शरीर पर 106 शार्क टैटू, बन गया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Instagram/@GWR)

Weird News: दुनिया में कई लोग अपने पसंदीदा जानवरों से इतना प्यार करते हैं कि उनके टैटू बनवा लेते हैं लेकिन अमेरिका की रहने वाली एमिली मॉरिसन ने अपने शौक को एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया। उन्होंने अपने पूरे शरीर पर 106 शार्क टैटू बनवाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) अपने नाम कर लिया।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

डर से शुरू हुआ सफर, गिनीज रिकॉर्ड पर जाकर खत्म हुआ

सबसे दिलचस्प बात यह है कि बचपन में एमिली शार्क से बहुत डरती थीं। जब वह सिर्फ 8 साल की थीं, तब उन्होंने फिल्म 'Jaws' देखी थी। इस फिल्म को देखने के बाद उन्हें लगा कि अगर वह समुद्र में जाएंगी तो शार्क उन्हें खा जाएगी। उन्होंने अपने पिता से भी अपने इस डर के बारे में बताया था, लेकिन उनके पिता ने उन्हें डरने के बजाय शार्क के बारे में सही जानकारी जुटाने की सलाह दी। वह उन्हें लाइब्रेरी ले गए और कहा कि अगर शार्क से नफरत करनी है, तो पहले उसके बारे में पूरी सच्चाई जानो। यहीं से एमिली की सोच बदल गई। उन्होंने शार्क पर किताबें पढ़ना शुरू किया और धीरे-धीरे उनका डर खत्म हो गया। कुछ ही समय में उन्हें शार्क से इतना लगाव हो गया कि वह इनके बारे में हर बात जानने लगीं।

महिला ने अपने पूरे शरीर पर गुदवा लिए 106 शार्क टैटू

बड़े होने के बाद एमिली ने अपने इसी शौक को अपना पेशा बना लिया। वह शार्क बायोलॉजिस्ट बनीं और समुद्र में जाकर अलग-अलग प्रजाति की शार्क पर रिसर्च करने लगीं। इतना ही नहीं, उन्होंने फ्लोरिडा में एक शार्क एडवेंचर टूर कंपनी भी शुरू की, जहां लोग समुद्र में जाकर शार्क के जीवाश्म और मेगालोडन के दांत खोजने का रोमांचक अनुभव लेते हैं। एमिली का शार्क के प्रति प्यार सिर्फ काम तक सीमित नहीं रहा। जब भी उन्हें किसी नई शार्क प्रजाति के बारे में खास अनुभव मिलता या कोई शार्क का दांत मिलता, वह उसकी याद में अपने शरीर पर नया टैटू बनवा लेतीं। धीरे-धीरे उनके शरीर पर टैटू की संख्या बढ़ती गई और आज उनके पैरों से लेकर गर्दन तक 106 शार्क टैटू बने हुए हैं। इसी अनोखी उपलब्धि के कारण उन्हें महिला के शरीर पर सबसे ज्यादा शार्क टैटू होने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड मिला।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article